नौ अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

60
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 9 April : नौ अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

9 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 01.23 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु अगले दिन तड़के 04.31 बजे तक। योग- अतिगंड दिन के 11.25 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.13 से 10.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.58 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

10 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी अगले दिन तड़के 03.15 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य पूरा दिन व पूरी रात तक। योग- सुकर्मा दिन के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.44 बजे। राहुकाल- शाम के 05.09 से 06.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.57 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें नौ अप्रैल 2022 राशिफल? कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आप अपने हास्य भरे व्यवहार से आस-पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशान करने वाली स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ अकस्मात् खर्च हो जाने से पैसों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं परन्तु शाम तक सभी परेशानियों का हल निकलने में आप सफल रहेंगे। किसी करीबी की बात से दिल दुःख सकता है। ताबियत थोड़ी नरम रहेगी ध्यान रखें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपकी अपेक्षा के विपरीत रह सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। निवेश करने से बचें जहां पर लाभ की उम्मीद लगेंगे वहां हानि होने की संभावना है। एक समय पर बहुत तरह के कार्यों में हाथ डालने से बचें नुकसान हो सकता है। क़र्ज़ का लेन-दें करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार प्राप्त होने से मन बेचैन हो सकता है। करीबियों को छोड़ किसी अन्य से मदद की आशा ना रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

यह भी पढ़ें- रोजगार की स्थिति को इस तरह जानें, करें मनोनुकूल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में की गयी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी हावी होने का असफल प्रयास करेंगे। समाज के प्रभावी लोगों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी ईर्ष्या के भाव में कार्य बिगाड़ने का प्रयास कर सकते है सतर्क रहें। धन की कामना समय से थोड़ा विलम्ब लेकिन पूर्ण होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएग। धर्म-कर्म के कार्य में समय बीतेग। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अच्छा है। किसी भी कार्य को योजना बनाकर करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगा। जल्दबाजी में कार्य करने से बचें। आध्यात्म में उन्नति के योग बन रहे है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा साथ ही अधिकारियों से सम्बन्ध मज़बूत होंगे। सरकारी कार्य मे आज देरी ना करें थोड़ी सी भागदौड़ से पूर्ण हो सकते है। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य पूरे हो सकते हैं । परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। महिलाओं को थोड़ी असंतुष्टि रह सकती है। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौ अप्रैल 2022 राशिफल। दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपनी व्यक्तिगत उलझनों के कारण परेशान रहेंगे। अपनी निजी बातों को किसी से भी साझा करने से बचें। कोई करीबी आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। कारोबारोयों को निराशा हाथ लग सकती है हालांकि छोटे-मोठे लाभ कमाने का अवसर मिल सकता है जिनको हाथ से न जाने दें। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी इच्छा पूर्ति होने तक ही स्नेह सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य आज फिर से नरम होगा सचेत रहें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आप दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे। मौसमी बीमारी परिवार के सदस्य को प्रभावित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था रहने से प्रत्येक कार्य में विलम्ब हो सकता है। कारोबारियों को थोड़ी-बहुत परेशानियों का सामना करना पद सकता है। धन संबंधित समस्याओं को अंत होग। संध्या के समय परेशान हो सकते हैं। घर अथवा बाहर किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे। मित्रों के सहयोग से हर तरह की परिस्थिति से बाहर निकल जायेंगे। घर-परिवार के लोग आपसे आपके समय की मांग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिस कार्य को हाथ मे लेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग प्रयास करेंगे तो अवश्य रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय हो जायेगा। खान-पान में सतर्कता बरतें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो)  भौतिक सुख-साधनों में खर्च होने के योग हैं। कारोबार में पहले से चल रही योजना के फलीभूत होने से धन की आमद हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलने से कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। महिलाये को शारीरिक कमजोरी के कारण दैनिक कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी हो सकती है । घर के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है गुस्से पर नियंत्रण रखें। आप अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अडिग रहेंगे जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी
पड़ सकती है जिससे लाभ के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको अपनी बुद्धि चातुर्य पर गर्व रहेगा। अतिआत्मविश्वास से भरे रहेंगे प्रत्येक कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे परन्तु अंत समय मे पूर्ण करने में पसीने छूटेंगे। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। काम-धंधा पहले से कुछ कम रहेगा जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे। महिलाये जितना कार्य करेंगी उससे ज्यादा सुनाएंगी। घर के सभी सदस्य स्वय को दूसरे से बेहतर प्रदर्शित करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक होगी। दिनचार्य संयमित ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। दिन के आरंभ से ही मन मे अकारण क्रोध रहेगा। घर-परिवार में भाई से किसी ना किसी कारण अनबन रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर बहस हो सकती है। आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के परामर्श को भी नजरअंदाज करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप किसी ना किसी रूप में धन एवं सम्मान हानि देखनी पड़ेगी। लोगो को शक की दृष्टि से देखने पर आपका महत्त्व घट सकता है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज के दिन आप दैनिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। कार्य का दवाब अधिक रहने से परेशान हो सकते हैं। मध्यान तक किसी भी कार्य को दिशा ना मिलती देख मेहनत व्यर्थ होती प्रतीत होगी लेकिन हताश ना हो आज देर से ही सही लाभ अवश्य होगा। आर्थिक मामले अन्य कार्यो की अपेक्षा ज्यादा उलझेंगे जिस वजह से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी कार्य की ज़िम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं। महिलाओं का मन आध्यात्म में डूबा रहेगा मनोकामना पूर्ति में विलंब से उदास रहेंगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा अथवा अन्य आवश्यक कार्य की वजह से खर्च अधिक हो सकते हैं ।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको पूर्व में की किसी गलती अथवा आचरण का अफसोस होगा गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घरेलू कार्य अथवा परिजनों की आवश्यकता पूर्ति समय से करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज लाभ की संभावनाए कम ही रहेंगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर का वातावरण मंगलमय रहेग। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है । दैनिक जीवन की उलझनों के बाद भी विवेक जाग्रत रहने से मन शांत रहेगा। विरोधी किसी भी प्रकार से आपकी शांति को भंग नही कर पाएंगे।

नोट- नौ अप्रैल 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द या दलिया या घी खा कर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here