मेष राशि वाले यात्रा से करें परहेज, मकर वालों की मौज

102
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

horoscope and panchang of 15 october : मेष राशि वाले यात्रा से करें परहेज। मकर वालों की मौज रहेगी। बात हो रही है 15 अक्टूबर के राशिफल की। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। सूर्योदय व सूर्यास्त का समय देखें। इसमें यात्रा व कार्य शुरू करने का मुहुर्त भी है। दिशा शूल की जानकारी है। यात्रा जरूरी हो तो भी चिंता न करें। वैकल्पिक व्यवस्था का उपाय देखें।

बृहस्पतिवार का पंचांग देखें

15 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 08.33 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी शाम के 17.58 बजे तक। योग- ब्रह्म सुबह के 10.21 बजे तक। उसके बाद इंद्र योग अगले दिन सुबह के 06.08 बजे तक। दिशाशूल- दक्षिण  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.22 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:51 बजे। राहुकाल- दिन के 13.33 से 14.59 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक।

शुक्रवार का पंचांग

16 अक्टूबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या रात्रि के 01.00 बजे तक। नक्षत्र- हस्त शाम के 14.58 बजे तक। योग- विधृति रात्रि के 01.47 बजे तक। दिशाशूल- पश्चिम  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:50 बजे। राहुकाल- दिन के 10.40 से 12.06 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.43 से 12.29 बजे तक।

15 अक्टूबर का राशिफल

मेष

मेष राशि वाले यात्रा से परहेज करें। उसमें अनावश्यक परेशानी होगी। दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल समय है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। करीबियों से तनाव हो सकता है। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें।

वृष

प्रेम संबंध के लिए दिन अनुकूल है। घर में भीअच्छा समय बीतने की उम्मीद है। आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें। नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा या कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन

व्ययवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। विस्तार की योजना फलीभूत हो सकती है। जरूरत है योजना पर काम करने की। परिवार के भी समय दें। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी रहेगी।

कर्क

नई योजना पर कार्य शुरू करने का अभी समय नहीं है। उसमें अनावश्यक नुकसान होगा। योजना को अभी और मजबूत बनाएं। उसे अभी मन में ही रखें। किसी से साझा नहीं करें। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात होने का संभावना है।

सिंह

आज कार्य के दबाव से परेशान हो सकते हैं। निर्णय सोच-विचार कर लें। कार्य क्षेत्र में आप की स्थिति और मजबूत होगी। अधिकारी काम को महत्व देंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए सतर्कता बरतें।

कन्या

आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी। लोगों पर उसका अच्छा असर पड़ेगा। लोगों से आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आय से अधिक खर्च का योग है। अगर पैसे निवेश करने की योजना है तो थोड़ा रुक जाएं। अभी मूल रकम भी फंस सकती है।

तुला

दिन औसत रहेगा। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से चल रहे विवाद के सुलझने का योग है। उनसे संबंध भी सुधरेंगे। संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

रोजी-रोजगार में नई और उपयोगी योजना बनेगी। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे है। आपकी कोशिश रंग लाएगी। अनावश्यक विवाद खत्म हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। काफी समय से फंसे कार्य में गति आने का योग है।

धनु

प्रलोभन से दूर रहें। अपने प्रयास पर भरोसा करें। वह जरूर रंग लाएगा। वित्तीय स्थिति में सुधर का योग है। कार्यक्षेत्र में परेशानी रहेगी। चिंता न करें, ये परेशानी कम समय की है। मेष राशि वाले यात्रा से परहेज करें तो धनु वाले जरूर यात्रा करें। उन्हें लाभ का योग है।

मकर

मकर राशि वालों की आज मौज रहेगी। मनोरंजक यात्रा का योग बन रहा है। काफी समय बाद कुछ प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रभावी योजना बनेगी। मकान खरीदने की योजना है तो आगे बढ़ेंगे। उलझनें दूर होंगी।

कुंभ

आप लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में बढ़ रहे हैं। इस प्रगति से आपका आत्मबल बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में लाभ का योग है। सुख में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। बोलने में संयम रखें।

मीन

समस्या के समाधान का योग है। पूर्व के अनुभवों का लाभ मिलेगा। राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार को समय दें। उन्हें आपकी आवश्यकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। आय से अधिक खर्च का योग है। विरोधी सक्रिय होंगे। सावधानी बरतें।

नोट-मेष राशि वाले यात्रा से करें परहेज। 15 अक्टूबर के राशिफल और पंचांग को देखें। प्रतिकूल दिशा में मजबूरन यात्रा करनी पड़े तो दही खाकर करें। दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- दूसरी महाविद्या तारा ज्ञान की देवी बनाती हैं यशस्वी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here