16 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

81
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 16 April : 16 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

16 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पूर्णिमा रात के 12.24 बजे तक। नक्षत्र- हस्त प्रातः 08.40 बजे तक। योग- हर्षण रात के 02.45 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.55 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.47 बजे। राहुकाल- दिन के 09.08 से 10.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.55 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

17 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- प्रतिपदा रात के 10.01 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा प्रातः 07.17 बजे तक। उसके बाद स्वाति अगले दिन तड़के 05.34 बजे तक। योग- वज्र रात के 11.41 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.54 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.48 बजे। राहुकाल- शाम के 05.11 से 06.48 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.55 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

16 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 16 अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) अपनी सारी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी ज़िम्मेदारियों में कुछ बदलाव हो सकता है। कारोबार के विस्तार के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। छात्र वर्ग को आज मौज- मस्ती का मौका मिल सकता है। सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है। भाई-बहनों के साथ लम्बे समय से चल रहे विवादों का अंत हो सकता है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) अगर किसी योजना पर लम्बे समय से काम कर रहे हैं तो उसका फल आपको मिल सकता है। कारोबार पर धन खर्च करना पड़ सकता है। तली-भनु चीज़ें खाने से बचें। धन को सोच-समझ कर खर्च करें अत्यधिक खर्च हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें कारोबार अनुकूल करने के उपाय

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) परोपकार में समय बीतेगा। ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से असंतुष्ट हो सकते हैं। कारोबारी पैसे का लेन-देन करने से बचें। स्वस्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। असमंजस की स्थिति में बुजुर्गों से महत्वपूर्ण राय मिलेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 16 अप्रैल 2022 राशिफल धर्म-कर्म में समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की राजनीति से बचकर रहें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता के लिए अत्याधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अगर लम्बे समय से परेशां कर रहा है तो थोड़ा सुधार आ सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और मां का सानिध्य मिलेगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन अच्छा रहेगा। परिस्थितियां आपको हर जगह अपने अनुकूल लगेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कारोबारियों को कर्मचारियों के कामकाज पर भी कड़ी निगाह बनाए रखने की आवश्यकता है। सेहत परेशान कर सकती हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना के योग हैं सावधान रहें। यात्रा करने से बचें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं अन्यथा आर्थिक संकट में पड़ सकते हैं। सहयोगिओं के साथ ताल-मेल अच्छा रहेगा। साझेदारी में व्यापार कार्य कर रहे हैं तो अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। किसी भी तरह के तनाव से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात पर विवाद संभव है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कामकाज का दवाब काम रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका रहेगा। विरोधी हावी हो सकते हैं जिस वजह से आप विवाद में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। पुराने रोग उभर सकते हैं जिसकी अनदेखी कष्टकारी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को कटु बात बोलने से बचें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। कार्य के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। भविष्य के बारे में ज्यादा सोच-सोच कर वर्तमान न खराब करें। कोई काम लम्बे समय से अगर पूरा नहीं हो रहा है तो उसे बीच में न छोड़ें। कारोबारियों को व्यापार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी से बचें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है, काम में किसी भी प्रकार का आलस्य न दिखाएं। कारोबारियों के लिए कठिन दिन है मनचाहा परिणाम न मिलने से मन खिन्न रह सकता है। परिवार में परिजन नाराज़ हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में संवाद पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान पर नियंत्रण रखें। घर में सभी का सानिध्य प्राप्त होगा। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) मामूली बातों पर बेवजह मानसिक तनाव लेने से बचें। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। नए कारोबारियों का कागज़ी कार्य ख़त्म होगा। मन में कोई उथल-पुथल है तो जीवनसाथी के साथ साझा करना अच्छा होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए भाग्य और कर्म दोनों का ही साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर अधीनस्थों के साथ व्यवहार में नरमी रखें। उच्च अधिकारियों से अहंकार की भाषा का प्रयोग करने से बचें। कारोबारियों को लाभ हो सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई भी बड़े फैसले में परिवार में सबकी राय जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

नोट- 16 अप्रैल 2022 राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ या अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here