20 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

89
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 20 April : 20 अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

20 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- चतुर्थी दिन के 01.52 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा रात के 11.41 बजे तक। योग- वरीयान दिन के 01.40 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.51 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.50 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

21 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- पंचमी दिन के 11.12 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 09.52 बजे तक। योग- परिघ दिन के 10.22 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.50 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.54 से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

20 अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 20 अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन प्रसन्नता में बीतेगा। शाम को व्यापार की नई योजना फाइनल हो सकती है। जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे। जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटे-मोठे उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से उलझने से बचें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन सकारात्मकता लेकर आएगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। शाम में मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें कारोबार अनुकूल करने के उपाय

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन मिश्रित फल वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ कमाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दिमाग में कारोबार के लिए नई योजनाएं आ सकती हैं। पिताजी से सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे तो फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता महसूस हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 20 अप्रैल 2022 राशिफल। दिन आपके लिए रचनात्मक रह सकता है। किसी मित्र के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। लम्बे समय से फंसे हुए कार्य कोशिश करने से पुरे हो सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। धर्म-कर्म में समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें रोकना होगा, फिर भी आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) अपने व्यवहार में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा जातकों का विरोधियों से सीधा संपर्क हो सकता है सतर्क रहें। शाम का समय आनंद में बीत सकता है। कारोबार कर रहे लोग साझेदारों पर आँख मूँद कर भरोसा करने से बचें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन लाभदायक रहेगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद है, तो उसका हल आपके पक्ष में आ सकता है। यदि किसी नई योजना पर कार्य शुरू करेंगे तो वह अवश्य ही सफल होगा। आस-पड़ोस में किसी विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि नौकरी या कारोबार में कोई नवीनता ला सके, तो आगे चलकर इसका फायदा मिल सकता है। परिवार में यदि लम्बे समय से कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है। कारोबार में लाभ के छोटे-मोटे अवसर प्राप्त हो सकते हैं ।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) छोटे कारोबारियों आय को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी परिजन की धन सम्बन्धी मदद करनी पड़ सकती है। कारोबारी छोटा-मोटा जोखिम उठा सकते हैं फायदा होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दिन सामान्य रहेगा । रोज़मर्रा की ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष के लिए अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। बहुत से काम एक साथ हाथ में लेने से बचें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) सेहत थोड़ा परेशान कर सकती है, सतर्क रहें। जल्दबाज़ी में किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचें। खानपान में लापरवाही ना बरतें। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है लाभ हो सकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी भी तरह की परेशानी से निकलने में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल रहेंगे। आप किसी भी तरह की परेशानी से आप अपने मधुर व्यवहार के बलबूते निकल जाएंगे। सायंकाल के समय घर पर किसी तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

नोट- 20 अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के उपाय

Previous articleभगवान गणेश के विभिन्न अवतार
Next articleहवन की महत्ता और आवश्यकता जानें
कई बड़े अखबारों में 35 सालों तक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण के दिल्ली-एनसीआर के स्थानीय संपादक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर हिंदू धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, योग-ध्यान, तंत्र-मंत्र-यंत्र और धार्मिक स्थलों की आधिकारिक सामग्री पर आधारित वेबसाइट चला रहा हूं। साथ ही धर्म के वैज्ञानिक पहलुओं पर शोध कर रहा हूं। इसका मकसद हिंदू धर्म के मूल स्वरूप को आम जन तक पहुंचाना है। इसमें ऐसी सामग्री का प्रकाशन किया जा रहा है जिससे लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें और समस्याओं का खुद समाधान कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here