छोटी सिद्धियां पाना सरल लेकिन उससे मोक्ष संभव नहीं

602
छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब
छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब।

It is easy to get small achievements but salvation is not possible from it : छोटी सिद्धियां पाना सरल है। हालांकि उससे मोक्ष संभव नहीं है। बल्कि एक समय के बाद भटकाव और संकट का खतरा अलग से रहता है। आम जन को प्रभावित करने वाले तथाकथित बाबा और गुरु इन्हीं छोटी-छोटी सिद्धयों के बल पर लोगों को चमत्कार दिखाते हैं। उसे देखकर लोग अभिभूत होकर उस व्यक्ति को पहुंचा हुआ मान लेते हैं। तंत्र शास्त्र में ये क्रियाएं सतही और निचले दर्जे की मानी जाती हैं। स्तरीय साधक, योगी, तांत्रिक आदि इससे दूर रहते हैं। इसका अर्थ इस पद्धति को गलत बताना नहीं है। बल्कि खामी के प्रति सतर्क करना है। इसके अपने लाभ भी हैं। कोई आकस्मिक समस्या हो तो शीघ्र समाधान के लिए यह सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। पाठकों के लाभ के लिए हर सप्ताह इस विषय पर एक लेख दूंगा।

यक्षिणी, पिशाचिनी साधना, शाबर मंत्र व यंत्र विज्ञान को जानें

इस लंबी श्रृंखला में आपको बारी-बारी से कई सारी जानकारी दी जाएगी। इसमें आपको क्रम से मिलेगी यक्षिणी, पिशाचिनी, चेटक, हाजरात या षटकर्म में से किसी एक विषय की संक्षिप्त जानकारी। इसी क्रम में शाबर मंत्र के विभिन्न प्रयोग की भी जानकारी दी जाएगी। इसमें प्राकृत व जैन ग्रंथों की भी सामग्री मिलेगी। वैकल्पिक रूप से यंत्र विज्ञान को सचित्र समझाया जाएगा। इनके कई मंत्र व स्तोत्र स्वयंसिद्ध हैं। अतः जप या पाठ करते ही लाभ मिलने लगता है। इसमें आवश्यकता मात्र मंत्र, देवता और गुरु के प्रति अगाध श्रद्धा की है। इसमें मारण, मोहन, वशीकरण, स्तंभन, उच्चाटन, कामकाज को बढ़ाने, बीमारी दूर करने समेत विभिन्न समस्याओं को दूर करने की जानकारी दी जाएगी। ध्यान रहे कि यदि इसका उपयोग मात्र निजी समस्या को दूर करने में होना चाहिए। जनहित में भी उपयोग किया जा सकता है। उसमें कोई नुकसान नहीं होता है।

यक्षिणी साधना
यक्षिणी

दुरुपयोग करने वाले की अंततः होती है दुर्गति

ध्यान रहे कि छोटी सिद्धियां पाना सरल होता है। इन सभी साधना में सिद्धियां सरलता से व शीघ्र मिल जाती हैं। ऋषियों ने जनहित में ये सरल उपाय उपलब्ध कराए हैं। अतः इसका उपयोग जनहित में ही होना चाहिए। निजी या पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि इस क्षमता का नकारात्मक उपयोग नहीं किया जाए। किसी की जान लेना, महिला का वशीकरण कर चरित्रहनन समेत किसी निर्दोष को सताने वाले की बड़ी दुर्गति होती है। उस की पीढ़ियां तबाह हो जाती हैं। मैंने इस मामले को ठीक से देखा है। मुझे इस तरह की सिद्धि पाने वाले अधिकतर लोग इसका निजी हित में उपयोग करते दिखे। मैंने उनके जीवन पर नजदीकी नजर रखी है। उनकी संतति बिगड़ी या बर्बाद ही मिली। ऐसा साधक का बुढ़ापा भी तकलीफ में बीतता है।

क्रमशः

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here