कुंभ और मीन राशि के लोगों के बारे में जानें

5221
कुंभ और मीन राशि के लोगों के बारे में जानें
कुंभ और मीन राशि के लोगों के बारे में जानें।

Know the personality of aquarius and pisces : कुंभ और मीन राशि के लोगों के बारे में जानें। यह भी जानें कि उनके लिए अनुकूल नाम का पहला अक्षर क्या होना चाहिए? साथ ही पढ़ें दोनों राशियों के चिह्न। उनके गुण और दोष। व्यक्तित्व और स्वास्थ्य की स्थिति। इसमें बताया जाएगा कि करियर के लिए कौन सा क्षेत्र उपयुक्त है। सबसे पहले धनु राशि के बारे में पढ़ें। उसके नीचे मकर राशि के जातक की बातें हैं।

कुंभ राशि वाले की खास बातें

इनके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा से शुरू होना उचित है। राशि का स्वरूप घड़े जैसा होता है। इसके स्वामी शनि हैं। इस राशि के लोग गंभीर होते हैं। इनका स्वभाव कोमल और सरल होता है। ये एकांतप्रिय व मेहनती होते हैं। इन्हें क्रोध कम आता है। किसी कारणवश क्रोधित हो भी जाएं तो सामने वाले के प्रति कोई बुरा भाव नहीं रखते। ये बुद्धिमान होने के साथ व्यवहारकुशल होते हैं। प्रकृति से प्रेम करते हैं। शीघ्र ही किसी से मित्रता स्थापित कर सकते हैं। सामाजिक क्रियाकलापों में रुचि होती है। साहित्य, कला, संगीत व दान इनको बेहद पसंद होता है। शारीरिक रूप से प्रायः छरहरे पर मजबूत होते हैं। व्यवहार स्नेहपूर्ण होता है। चेहरे पर मुस्कान रहती है। एक बार जो अपनी राय बना लेते हैं, उसके बाद बदलते नहीं हैं। परिवार से स्नेह रखते हैं।

इन्हें बोलने की अपेक्षा सुनना ज्यादा पसंद

कुंभ और मीन राशि के बारे में पढ़ रहे हैं। कुंभ वाले बोलने की अपेक्षा सुनना ज्यादा पसंद करते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादना पसंद नहीं करते। हालांकि काम अपने हिसाब से करते हैं। ये ईमानदार, निष्पक्ष और सहनशील होते हैं। इन्हें चापलूसी से खुश या बरगलाया नहीं जा सकता। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाने की प्रतिभा होती है। ये अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं। इससे कई बार सामाजिक स्‍तर पर बहिष्‍कार की स्थिति बन जाती है। इनमें काम के प्रति झुकाव होता है। यहां काम का अर्थ अभिलाषा समझें। ये अच्छे चरित्र के होते हैं। उन्हें अपनी शक्ति पर भरोसा नहीं होता है। फलस्वरूप अच्छा काम मिल जाने पर भी ये लोग उसका उचित उपयोग नहीं कर पाते हैं। ये नई बातों को समझने और आत्‍मसात करने में थोड़े कमजोर होते हैं। इससे उन पर पुरातनपंथी होने का ठप्‍पा लग जाता है।

करियर के मामले में

अभिनय का क्षेत्र इनके लिए उपयोगी होता है। लेखन, शिक्षण, फोटोग्राफी या विमान संचालक के रूप में काम करते देखे जाते हैं। गहन विचारक और बौद्धिक कार्य में भी सफल होते हैं। अतः इस राशि वाले के लिए शिक्षण कार्य अधिक उपयुक्त होता है। कुंभ राशि के लोग सलाहकार के रूप में भी काम करते देखे जाते हैं। समाजसेवा, एनजीओ में भी काम करते देखे जाते हैं।

स्वास्थ्य की स्थिति

सूर्योदय के आस-पास जन्म लेने वाले को ह्रदय रोग का खतरा रहता है। पेट व सिर की पीड़ा तथा गले में टांसिल होने की भी आशंका रहती है। इन्हें हड्डियों की समस्या के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस राशि वाले को जल में डूबने का खतरा रहता है। अतः नदी और तालाब में तैरने से परहेज करें। आपने पढ़ा कुंभ और मीन राशि में से कुंभ के बारे में।

इनका रखें ध्यान

गुरु, शुक्र, मंगल और सोमवार अनुकूल होता है। इनके लिए शुभ रंग पीला, लाल, सफेद और क्रीम है। भगवान भैरव की उपासना करें। तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ और जूता दान करें। चींटी और कौवे को रोज रोटी खिलाएं। कटोरी में थोड़ा सरसो का तेल लेकर अपना चेहरा देखकर शनि मंदिर में अपने पापों की क्षमा मांगते हुए रख आएं। पराई स्त्री से संबंध न रखें। जुआ, सट्टा और ब्याज के धंधे से दूर रहें। शराब नहीं पीएं।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

जानिए मीन राशि की खास बातें

इनके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची होना चाहिए। राशि का स्वरूप मछली जैसा होता है। ये मित्रतापूर्ण व्यवहार के कारण जाने जाते हैं। ये कभी अति मैत्रीपूर्ण व्यवहार नहीं करते। इनका आचरण नियंत्रित रहता है। दूसरे के विचारों को पढ़ सकते हैं। इनका चरित्र सरल और ईमानदार होता है। न धोखा देते और न धोखा खाना पसंद करते हैं। इनके दो पहलू हैं- एक तरफ बिना सोचे-समझे बहुत पैसे खर्च करते हैं, दूसरी तरफ वे कंजूस भी होते हैं। फिर भी, सामान्य जीवन के लिए पैसा हमेशा रखते हैं। इन्हें नीला, सफेद और लाल रंग आकर्षित करते हैं। इनके अभिन्न मित्र एक या दो ही होते हैं। जिंदगी के प्रति लचीला दृष्टिकोण रखते हैं। उदार व संवेदनशील होते हैं। व्यर्थ का दिखावा पसंद नहीं करते। कुंभ और मीन राशि में से आप मीन के बारे में पढ़ रहे हैं।

शिखर पर पहुंचने के लिए रहते हैं बेचैन

ये शिखर पर पहुंचने के लिए बेचैन रहते हैं। पढ़ने-लिखने में चतुर होते हैं। एक साथ कई कार्य कर सकते हैं। इनके विचारों में परिवर्तन होता रहता है। सज्‍जनता के कारण जिंदगी में सफलता के कई मौके गंवा बैठते हैं। प्रायः सौंदर्य और रोमांस की दुनिया में रहते हैं। कल्पनाशीलता प्रखर होती है। ये पहचान बनाने के लिए परिश्रम करते हैं। बहुत संकोचपूर्वक ही किसी से अपनी बात कह पाते। कोमल व भावुक स्वभाव के होते हैं। इन्हें कहीं भी तैनात कर दिया जाए, पीछे मुड़कर नहीं देखते। सफलता इनके कदम चूमती है। भयभीत, अत्यधिक भरोसा, दुखी, वास्तविकता से बचने की इच्छा आदि इनके अवगुण हैं। अकेले रहना, सोना, संगीत, रोमांस, विजुअल मीडिया, तैराकी, आध्यात्मिक विषय इनकी पसंद हैं। ये आमतौर पर अपने सपने और लक्ष्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्हें प्राप्त करने के लिए पर्याप्त कोशिश करते हैं।

करियर के मामले में

जातक लेखक, पत्रकार और आलोचक हो सकते हैं। कई बार व्यापार करते भी दिखते हैं। पसंदीदा व्यवसाय वकील, वास्तुकार, पशु चिकित्सक, संगीतकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गेम डिजाइनर होता है।

स्वास्थ्य की स्थिति

कुंभ और मीन राशि में से मीन वाले को हृदय और नेत्र रोग होने का खतरा रहता है। प्रायः बुरे स्वप्न देखते हैं। इन्हें प्राय: गैस संबंधी शिकायत होती है। खान-पान में हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए। इन्हें दांत व आंखों में भी समस्या होने का खतरा रहता है।

इनका भी रखें ध्यान

जातक के लिए गुरुवार व सोमवार शुभ दिन है। पीपल में जल चढ़ाएं। घर में धूप-दीप दें। गीता का पाठ या कृष्ण नाम जपें। हल्दी की गांठ घर में रखें। गुरु ज्यादा खराब हो तो घर के उत्तर में पीपल पेड़ लगाएं। पश्चिम या उत्तर मुखी मकान हो तो अति उत्तम। ईशान में ही जल का स्थान रखें। जातकों को हमेशा ध्‍यान रखना चाहिए कि अपने सभी भेद मित्रों के सामने नहीं खोलें।

प्रस्तुति : प्रवीण कुमार झा

नोट- कुंभ और मीन राशि के लोगों के बारे में आपने जाना। इसके साथ ही राशि के आधार पर व्यक्ति को जानने वाली यह श्रृंखला फिलहाल समाप्त हो रही है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here