राशि से जानें धनु और मकर वाले का व्यक्तित्व

2503
राशि के आधार पर जानें धनु और मकर वाले का व्यक्तित्व
राशि के आधार पर जानें धनु और मकर वाले का व्यक्तित्व।

Know the personality of sagittarius and capricorn :  राशि से जानें धनु और मकर वाले का व्यक्तित्व। उनके लिए अनुकूल नाम के पहला अक्षर के बारे में जानें। साथ ही पढ़ें दोनों राशियों के चिह्न। उनके गुण और दोष। व्यक्तित्व और स्वास्थ्य की स्थिति। इसमें बताया जाएगा कि करियर के लिए कौन सा क्षेत्र उपयुक्त है। सबसे पहले धनु राशि के बारे में पढ़ें। उसके नीचे मकर राशि के जातक की बातें हैं।

जानिए धनु राशि की खास बातें

नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे से शुरू होना उचित होता है। राशि का स्वरूप धनुष उठाए व्यक्ति का है। ये सत्य की खोज में लगे रहते हैं। ज्ञान और गति के प्रति इनका दष्टिकोण व्यापक होता है। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं। साहसी और आशावादी होते हैं। कुछ सोच लें, तो उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे जानते हैं कि किस परिस्थिति में क्या कहना है। इन्हें रोमांच पसंद होता है। निडर, आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं। स्पष्टवादिता के कारण कई बार दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचा देते हैं। लापरवाही और अधीरता इन्हें कमजोर करती है। वे शीघ्र क्रोधित और क्षण में शांत हो जाते हैं। राशि से जानें धनु वाले का व्यक्तित्व। तो ये मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनके बाल भूरे व आंखें बड़ी-बड़ी होती हैं।

जोखिम लेने वाले व खुले विचारों के होते हैं

जोखिम लेने में हिचकते नहीं हैं। खुले विचारों वाले होते हैं। पैसों की ज्यादा फ़िक्र नहीं करते। इनके मित्र कम होते हैं। पढ़ाई और करियर के कारण अपने जीवनसाथी की उपेक्षा करते हैं। हालांकि अन्य समय में उन्हें शिकायत का मौका नहीं देते। कई बार कन्फयूज रहते हैं। ये अपने काम से काम रखते हैं। इन्हें अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए। ये पाबंदी पसंद नहीं करते। जब पूरी टीम की हिम्मत जवाब दे गयी हो तो ये पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर देते हैं। इनका खुला मन और दार्शनिक दृष्टिकोण जीवन के अर्थ की खोज में दुनिया के चारों ओर घूमने के लिए उन्हें प्रेरित करती है। जातक आशावादी तो होते हैं पर साथ ही साथ शंकालु भी होते हैं। ये अपनी स्वतंत्रता को प्यार करते हैं। बंधन इन्हें परेशान और चिड़चिड़ा बना देता हैं।

करियर के मामले में

राशि से जानें धनु वाले का करियर। ये ट्रैवल एजेंट, फोटोग्राफर, शोधकर्ता, कलाकार, राजदूत, आयातक और निर्यातक जैसे कार्य के लिए उपयुक्त हैं। जातक सफल वक्ता होते हैं। उन्हें गोली चलाने में मजा आता है। हालांकि इससे हानि न हो, इसका इन्हें भय भी रहता है। सरकारी नौकरी में हो तो बहुत तरक्की करते हैं। इस राशि के लोग उद्योगपति भी होते हैं। कई बार अचानक हानि के कारण इनका पतन भी हो जाता है। जीवन लगभग मेहनत करके कमाने में बीतता है या अपने पुश्तैनी कार्य को आगे बढ़ाते हैं। प्रभावशाली राजनेता, मानव संसाधन प्रबंधक, एनजीओ कार्यकर्ता, शिक्षक, दार्शनिक, कार्यकर्ता, चिकित्सक आदि भी हो सकते हैं। ऐसा काम न करें जिसमें हर मिनट का विवरण दिया जाना हो। उसके लिए ये अनुपयुक्त होते हैं।

स्वास्थ्य की स्थिति

इस राशि वाले को स्नायु विकार होने का खतरा रहता है। बृहस्पति खराब होने से सिर पर चोटी के स्थान से बाल उड़ जाते हैं। आंखों में तकलीफ होना, सांस या फेफड़े की बीमारी और गले में दर्द की समस्या भी रह सकती है।

इनका रखें ध्यान

झूठ न बोलें। ज्ञान का घमंड न करें। आचरण को शुद्ध रखें। पिता, दादा और गुरु का अपमान न करें। धर्म स्थान, धर्मग्रंथ, देवी और देवता का अपमान न करें। पीपल में जल चढ़ाएं। गीता का पाठ या कृष्ण नाम जपें। हल्दी की गांठ घर में रखें। गुरु ज्यादा खराब हो तो घर के उत्तर में पीपल पेड़ लगाएं।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

मकर राशि की खास बातें जानें

नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी में से कोई होना चाहिए। राशि का स्वरूप मगर जैसा है। इसके स्वामी शनि हैं। राशि से जानें धनु और मकर वाले का व्यक्तित्व। ये महत्वाकांक्षी होते हैं। कड़ी मेहनत करते हैं। उसी बल पर सफल होते हैं। ये जोखिम वाले व नए रास्ते में नहीं चलना चाहते। बातचीत के लिए खुलने में ज्यादा समय लगता है। इनका स्वभाव शाही होता है। यात्रा करना पसंद है। गंभीर स्वभाव के कारण इनके मित्र अधिकतर कार्स्थल से  जुड़े होते हैं। हालांकि नजदीकी लोगों में खूब हंसी-मजाक करते हैं। ईश्वर व भाग्य में विश्वास करते हैं। देखने में सुस्त लेकिन मानसिक रूप से चुस्त होते हैं। कार्य को योजनाबद्ध ढंग से करते हैं। इनके लिए सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए ये भविष्य के लिए धन कमाने में लगे रहते हैं।

आत्मनिर्भर और सेल्फमेड होते हैं

ये आत्मनिर्भर और सेल्फ मेड होते हैं। ये भीतर से शांति प्राप्त करने में विश्वास करते हैं। परिवार भी इनके जीवन में बहुत महत्व रखता है। ये भरोसेमंद और देखभाल करने वाले प्रकृति के होते हैं। ये अपना अधिकार तो जताते हैं पर हावी होने की कोशिश नहीं करते। देखने में कमजोर से लगते हैं लेकिन सफलतापूर्वक समूह और संगठन का संचालन करते हैं। यह त्‍याग और बलिदान की राशि है। विचारशील और  व्‍यावहारिक बुद्धि वाले होते हैं। इनको उपहास से हमेशा भय लगा रहता है। इस कारण समूह में बोल नहीं पाते। ऐसे में लोग समझते हैं कि ये अंतर्मुखी हैं। ये कठिन परिस्थिति में भी धैर्य नहीं छोड़ते हैं। मकर राशि की महिलाओं का गुस्सा तेज होता है। हालांकि जिम्मेदारी लेने में हमेशा आगे रहती हैं। प्यार व परिवार के मामले में बहुत सतर्क रहती हैं।

करियर के मामले में

राशि से जानें धनु और मकर वाले के करियर के बारे में। इनके करियर का फलक व्यापक होता है। विशेष रूप से संगठन चलाने की अद्भुत क्षमता होती है। प्रबंधन के काम में भी सफल होते हैं। सलाहकार के रूप में उपयोगी होते हैं। किसी भी जिम्मेदारी को सहर्ष स्वीकार करते हैं। सरकारी नौकरी, सामाजिक और राजनीतिक कार्य में सफल होते देखे जाते हैं। चूंकि जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते और उपहास से डरते हैं, इसलिए जिस कार्य में लगाया जाए, ईमानदारी से करते हैं। सेल्फ मेड होने के कारण व्यापार भी करते नजर आते हैं।

स्वास्थ्य की स्थिति

इन्‍हें चिंतन पक्षाघात (एनालिसिस पैरालिसिस) की समस्‍या होती है। इस राशि पर शनि का प्रभाव होने से जन्म से ही परेशानियां लगी रहती है। हाथ-पैरों के जोड़ों में दर्द तथा पेट के विकार होते हैं। गठिया रोग का भी खतरा होता है। सर पर चोटी वाले स्थान के बाल उड़ने का खतरा रहता है। इन्हें तनाव और उससे जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है।

इनका रखें ध्यान

शुभ दिन शुक्रवार, मंगलवार और शनिवार होता है। शुभ रंग लाल, नीला और सफेद है। बांसुरी में चीनी भरकर सुनसान जगह में गाड़ें। मिट्टी के पात्र में शहद भरकर निर्जन स्थान में दबाएं। अखरोट धर्म स्थान में चढ़ाएं और थोड़ा-बहुत घर में लाकर रखें। नदी में शराब प्रवाहित करें। भैसों, कौओं और मजदूरों को भोजन दें। पराई स्त्री पर नजर न डालें। घर के किसी हिस्से में हमेशा अंधेरा न रखें। पूर्व दिशा वाले मकान में निवास करें।

प्रस्तुति : प्रवीण कुमार झा

नोट- राशि से जानें धनु व मकर वाले का व्यक्तित्व आपने पढ़ा। अगले अंक में पढ़ें कुंभ और मीन राशि के बारे में।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here