इन आदतों को छोड़ें तो मिलेगी लक्ष्मी की कृपा

340
इन आदतों को छोड़ें तो मिलेगी लक्ष्मी की कृपा
इन आदतों को छोड़ें तो मिलेगी लक्ष्मी की कृपा।

leave these four habits and make Goddess Lakshmi happy : इन आदतों को छोड़ें तो मिलेगी लक्ष्मी की कृपा। यदि आपके पास भी कम पैसे आते हैं। पैसे आते भी तो रुकते नहीं हैं। तो चिंता नहीं करें। अपनी आदतों में तत्काल सुधार करें। आपकी स्थिति सुधरने लगेगी। इन्हें नकारेंगे तो लक्ष्मी की कृपा स्थाई रूप से पाना संभव नहीं होगा। आइए जानते हैं उन आदतों को जिससे माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं।

गंदे स्थान पर नहीं रहतीं लक्ष्मी

माता लक्ष्मी को हमेशा साफ-सुथरा और पवित्र स्थान व हृदय चाहिए। जो पवित्र होकर माता की उपासना करता है, उस पर लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इसके विपरीत गंदे स्थान में रहने वाले तथा कपटी के पास लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। कपटी व्यक्ति यदि धन कमा भी ले तो उसे स्थिर नहीं रख पाता है।

महिलाओं का अपमान कर कमाया धन स्थिर नहीं रह सकता

महिलाओं को माता लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का प्रतीक माना गया है। अतः जहां महिलाओं का अपमान होता है वहां धन स्थिर नहीं रहता है। धन के साथ ही वहां अन्न की भी कमी बनी रहती है। आज के युग में कई घरों व धंधे में महिलाओं के लिए प्रतिकूल स्थिति रहती है। ऐसी घरों की हालत भी ठीक नहीं रहती है। वहां भले कमाई ज्यादा हो लेकिन धन स्थिर नहीं रह पाता है। बेवजह का खर्च और विघ्न-बाधाएं भी वहां बनी रहती हैं। लक्ष्मी को पाना है तो इन आदतों को छोड़ें।

पूजन सामग्री को जमीन पर न रखें

पूजा के दौरान उनकी पूजन सामग्री को किसी भी हालत में सीधे जमीन पर नहीं रखें। उन्हें चढ़ाने या पूजा में उपयोग करने वाली सारी सामग्री पात्रों में रखें। यह नियम सभी देवी-देवताओं की पूजा में लागू होता है। लक्ष्मी पूजा में इसका विशेष महत्व है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो इस आदत को छोड़ना होगा।

बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धोएं

बाहर से आने के बाद हाथ-पैर और मुंह धोने की परंपरा पुरानी है। इसका संबंध सिर्फ स्वच्छता, स्वास्थ्य और पवित्रता से ही नहीं है। वास्तु और आध्यात्म की दृष्टि से देखें तो लोगों के स्वास्थ्य और लक्ष्मी को अनुकूल बनाने के लिए भी जरूरी है। कहा जाता है कि स्वच्छ तन में ही स्वस्थ मन वास करता है। जहां स्वस्थ तन व मन होगा, वहां प्रगति को कोई रोक नहीं सकेगा। वह स्थान स्थिर लक्ष्मी के लिए भी अनुकूल होता है। इन आदतों को छोड़ें तो आप पर लक्ष्मी अवश्य कृपा बरसाएंगी।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here