आज का पंचांग और दैनिक राशिफल

67
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

आज का पंचांग और दैनिक राशिफल देखें। पहले ग्रहों की स्थिति व शुभ-अशुभ काल की बात। फिर पर्व-त्योहार की चर्चा। अंत में पढ़ें आज का राशिफल।

आज का पंचांग

दिनांक-05 अक्टूबर 2020। दिन-सोमवार। विक्रम संवत-2077। शक संवत-1942

अयन-दक्षिणायन। ऋतु-शरद। मास-अश्विन (अधिमास)। पक्ष-कृष्ण। तिथि-तृतीया सुबह 7:29 तक। नक्षत्र-भरणी। योग-वज्र रात्रि 0.02 तक। दिशाशूल-पूरब दिशा। सूर्योदय-05:52 प्रातः। सूर्यास्त-17:40 सायं। राहुकाल – 07:20-08:49 बजे प्रातः। अभिजित मुहूर्त – 11:22-12:09।

दैनिक राशिफल

मेष- 

धन लाभ का योग हैं। सहकर्मियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। घरवालों को आपकी कद्र होगी। नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक विकास की भी आवश्यकता हो सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृष-

दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें। समस्या का समाधान मिल सकता है। पैसों की वजह से तनाव हो सकता है। दूसरों की आलोचना करने से बचें। घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। यात्रा से फायदा होगा। जीवनसाथी से विवाद संभव है।

मिथुन

आप में बहुत ऊर्जा है। उसका उपयोग सही कार्य में करें। प्रयास करें आपसे किसी को नुकसान ना पहुंचे। आर्थिक कारण से महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। किसी खास व्यक्ति से तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क

नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। अन्यथा आपको ही नुकसान होगा। पैसों के अधिक खर्च से बचें। घरेलू तनाव रह सकता है। मांगलिक कार्य के योग हैं। नई जगहों की यात्रा हो सकती है नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

सिंह

अपने को किसी से कम न समझें। आपमें बहुत कुछ करने की क्षमता है। आप किसी कार्य को आसानी से कर सकते हैं। जल्दबाजी में निवेश से बचें। खास मित्र से गलतफहमी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सुखद होगी। दूसरों के विचार को भी सुनें, फायदा होगा।

कन्या

अतिरिक्त आय के लिए खुद पर भरोसा करें।  वाणी को काबू में रखें। रिश्ते खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। दूसरों से भी विवाद का योग है। खुद पर नियंत्रण रखें। यात्रा के लिए समय अच्छा है।

तुला

जीवन के प्रति सकारात्मक रहें। कोई भी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहती। सूझबूझ से काम लेंगे तो फायदा होगा। परिवार में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है । जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए काम में आपका मन लगेगा।

वृश्चिक

गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आय में वृद्धि का योग हैं। निवेश में फायदा हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। निजी मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु

आज सावधान रहें। अपने पर डर को हावी न होने दें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। अधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल ठीक रहेगा। पुराने संबंधों को बनाए रखने पर ध्यान दें।

मकर

पुराने तनाव से निजात मिलेगा। निवेश में जोखिम है। पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। मतभेद के चलते परिवार का माहौल खराब हो सकता है। इसमें धैर्य ही सबसे उपयोगी है।

कुंभ

शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। निवेश और भविष्य की योजनाओं को किसी से साझा ना करें। आज नुकसान होने का खतरा है। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। उससे तनाव महसूस हो सकता है।

मीन

भोजन के प्रति सतर्क रहें। आज पेट की समस्या हो सकती है। वाणी पर काबू रखें। विवाद होने का योग है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत हो सकते हैं। फालतू की बातों में समय न गवाएं। सबको साथ में लेकर चलने का प्रयास करें।

आज का पंचांग और दैनिक राशिफल का प्रकाशन आज से शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सरल और संक्षिप्त पूजनविधि : बिना पंडित के खुद करें पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here