आज का पंचांग और दैनिक राशिफल

87
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

प्रस्तुत है आज का पंचांग और दैनिक राशिफल। छह अक्टूबर 2020 के पंचांग के साथ देखें अन्य उपयोगी जानकारी। ग्रहों की स्थिति के साथ शुभ व अशुभ समय देखें। अंत में आज का राशिफल पढ़ें।

आज का पंचांग और शुभ समय

दिनांक- 06 अक्टूबर 2020। दिन-मंगलवार। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन (अधिमास)। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी अपराह्न 12:34 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका शाम 17.54 बजे तक। योग- सिद्धि 00.53 बजे रात्रि तक। दिशाशूल- उत्तर  दिशा। सूर्योदय- प्रातः 05:52 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:39 बजे। राहुकाल- दिन में 14:42 से 16:10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- पूर्वाह्न 11:22 से 12:09 बजे तक।

दैनिक राशिफल

मेष

करियर और कारोबार पर विशेष ध्यान दें। पिता की मदद से पारिवारिक विवाद सुलझाएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पुराने संबंधों को महत्व दें। अन्यथा दूरी आएगी। यह ठीक नहीं रहेगा।

वृष

लापरवाही में नुकसान हो सकता है। मन चंचल रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा को थोड़ी समस्या हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

मिथुन

आज का दिन मिश्रित फल वाला होगा। बेकार की बातों में समय ना गवाएं। अन्यथा नुकसान होगा। अधिक खर्च से मन बेचैन हो सकता है। कोर्ट कचहरी में सफलता का योग है। यात्रा के दौरान सेहत के प्रति सजग रहें।

कर्क

लंबे समय से चल रही समस्या खत्म होगी। बेरोजगार को खुशखबरी मिल सकती है। कारोबारियों को फायदा संभव है। जीवनसाथी से विवाद होने का योग हैं। निवेश में नुकसान हो सकता है। बिना विशेषज्ञ की सलाह के फैसला न लें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह

कारोबारी के लिए आज का दिन अच्छा है। उनको सफलता मिलेगी। आशा के अनुरूप लाभ होगा। पुराने मित्र से अचानक से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक खर्च से थोड़ा परेशान रहेंगे। आज बड़े काम में हाथ डालने से बचें।

कन्या

कार्य में मन लगेगा। सफलता का भी योग है। अधिकारी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। नया काम शुरू करने से पहले बड़े की सलाह लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का योग है।

तुला

बेकार की बातों में समय ना गंवाएं। अन्यथा नुकसान होगा। कार्य पर ध्यान दें। सावधानी नहीं रही तो लंबे समय से कर रहे किसी काम में नुकसान संभव है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्च होने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहेगा। काम करने में मन लगेगा। व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। संतान के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

धनु

खानपान पर नियंत्रण रखें। अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। लंबे समय की मेहनत का परिणाम मिलने का समय नजदीक है। खुशखबरी मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधान रहें। विवाद होने का योग है। कोई करीबी ही विरोध कर सकता है।

मकर

आपके लिए आज का दिन अच्छा है। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग है। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को निभाने में आप सफल होंगे। सिर्फ जीवनसाथी के स्वास्थ्य से थोड़ी परेशानी हो सकती है। दिन सामान्य बीतेगा।

कुंभ

जमीन के विवाद में उलझ सकते हैं। इसका असर संबंधों पर भी पड़ने का योग है। किसी खास योजना को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। निवेश करने में लाभ होगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।

मीन

आज का दिन अनुकूल है। नौकरी व कारोबार में सफलता मिलेगी। दिन व्यस्त रहेगा लेकिन उपयोगी होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। वह भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में 11 दर्शनीय स्थल अवश्य देखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here