किस राशि की होगी बल्ले-बल्ले, किन्हें मिलेगी चुनौती

65
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

panchang and rashifal of 1 november : किस राशि की होगी बल्ले-बल्ले? किस राशि वाले को मिलेगी चुनौती? पढ़े एक नवंबर के राशिफल में। साथ में है दो दिन का पंचांग। उसमें देखें शुभ-अशुभ ग्रहों की स्थिति। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा में यात्रा से करें परहेज। यह भी पढ़ें कि जाना जरूरी हो तो क्या उपाय करें।

रविवार का पंचांग

01 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा रात के 10.49 बजे तक। नक्षत्र- भरणी रात के 08.57 बजे तक। योग- व्यातीपात अगले दिन तड़के 03.33 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.33 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:36 बजे। राहुकाल- दिन के 04.13 से 05.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.27 बजे तक।

सोमवार का पंचांग

02 नवंबर। विक्रम संवत्- 2077। शक संवत्- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- अश्विन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया रात के 01.13 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 11.50 बजे तक। योग- वरिघा सुबह 06.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। सूर्योदय- प्रातः 06.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 17:35 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.57 से 09.19 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.42 से 12.26 बजे तक।

एक नवंबर का राशिफल

आज के राशिफल में पढ़ें कि किस राशि की होगी बल्ले-बल्ले। 

मेष

कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। व्यापार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं।विद्यार्थी वर्ग अपनी अस्थिरता पर नियंत्रण रखे। अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें तथा तला-भुना खाने से बचें।

वृष

विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बाधा महसूस होगी। इससे परेशान न हों। यह तात्कालिक है। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। उनका ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेगा।

मिथुन

बच्चों पर अपनी उम्मीदों का दबाव न डालें। परिवार में विवाद हो सकता है। ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी बात से प्रभावित होंगे। आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। खान-पान में सतर्कता बरतें।

कर्क

कोर्ट में लंबे समय से फंसें मामले खत्म होंगे। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। मुनाफा हो सकता है। महत्वपूर्ण काम में करीबियों पर भी भरोसा ना करें। सेहत ठीक रहेगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी।

सिंह

कोई भी बड़ा काम करने से पहले माता-पिता की राय ले लें। परिवार के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। खर्च बढ़ने की वजह से आप तनाव में रह सकते हैं। परंतु स्थिति नियंत्रण में रहेगी परेशान ना हो। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या

किस राशि की होगी कैसी किस्मत में पढ़ें कन्या राशि के बारे में। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय स्रोत भी बढ़ेंगे। दिन शुभ रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का कार्यक्रम बन सकता है। लंबे समय से चल रहा तनाव भी खत्म हो जाएगा। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला

व्यक्तिगत और प्रोफेशनल बातों को अलग रखना सीखें। जहां तक हो सके अपनी निजी बातें किसी से भी साझा ना करें। कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठा सकता है। दिन थोड़ा तनावपूर्ण बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कारोबारियों को अपने व्यवसाय में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु

किसी भी बात पर अत्याधिक परेशान ना हों। हर चीज आपके नियंत्रण में रहेगी । कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों के कुछ कदम आपको कठोर लग सकते हैं परंतु वह आपके फायदे में होंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर

कामकाज में आपका मन थोड़ा कम लगेगा जिस वजह से कुछ जरूरी काम भी अटक सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से कोई विवाद हो सकता है। घर के किसी बड़े की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ

परिवार में चल रहा विवाद सुलझ जाएगा व साथ में समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। घर लेने का सोच रहे हैं तो समय ठीक है। सेहत ठीक रहेगी परंतु खान-पान का ध्यान रखें।

मीन

माता-पिता से विवाद हो सकता है। उनकी बातों पर अधिक क्रोधित ना हो व उनकी भावनाओं को समझें। जमीन-जायदाद का मामला सुलझ जाएगा। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

नोट- किस राशि की होगी बल्ले-बल्ले में आपने राशिफल पढ़ा। दिशा शूल में जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर करें यात्रा।

यह भी पढ़ें- दैनिक उपयोग में आने वाले मंत्र, करे हर समस्या का समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here