राशि के अनुसार रंगों को चुनकर खेलें होली

149
राशि के अनुसार रंगों को चुनकर खेलें होली
राशि के अनुसार रंगों को चुनकर खेलें होली।

Play Holi by choosing colors according to the zodiac : राशि के अनुसार रंगों को चुनकर खेलें होली। ऋषियों ने हर राशि के लिए अनुकूल समय, रंग, देवी-देवता आदि का चयन किया। उस अनुसार जीवन जीने से कई बाधाएं कभी आती ही नहीं हैं। जानकारी के अभाव में लोग इस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए इस बार होली पर राशि के आधार पर होली खेलने के तरीके और रंगों की जानकारी दे रहा हूं। इस बार रंगों का पर्व होली 29 मार्च को है। ये रंग प्रेम, अपनत्व और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक हैं। इस बार होली यह शुभ दिन में है। राशि-नक्षत्र भी अच्छी स्थिति में रहेंगे। इसलिए इनका भरपूर फायदा उठाएं।

होली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें

होली के दिन सभी राशि वाले ब्रह्म मुहूर्त में उठें। कई लोग देर से उठने के आदी होते हैं। होली के दिन भी उससे उबर नहीं पाते हैं। यह उचित नहीं है। तैयार होकर सुबह-सुबह पहले होली पूजन करें। फिर अपनी राशि के अनुकूल देवता का ध्यान करें। फिर मानसिक रूप से बुराइयों, बाधाओं और समस्याओं के दहन की भावना करें। इसके साथ ही शांत, सुखद, उज्ज्वल और रंगों की तरह प्रेमपूर्ण सुनहरे भविष्य की कामना करें।

राशियों के अनुकूल देवता और रंग

नीचे राशि के अनुरूप अनुकूल देवता और रंगों को जानें। संबंधित राशि वाले को अपने देवता का दर्शन कर राशि के अनुसार रंगों से होली खेलनी चाहिए।

मेष से कन्या राशि के लिए

मेष राशि वाले सुबह उठकर शिवालय जाकर भगवान शिव के दर्शन करें। उनके लिए उपयुक्त रंग लाल है। वे लाल रंग और गुलाल का ही प्रयोग करें।

वृष राशि वाले कन्या पूजन करें। फिर रंगों का प्रयोग करें। इनके लिए उपयुक्त रंग हरा है। इसी रंग के गुलाल का भी प्रयोग करें।

मिथुन वाले पहले भगवान गणेश का दर्शन करें। उनके लिए अनुकूल रंग हरा और नारंगी है। वे इन्हीं का प्रयोग करें।

कर्क राशि वाले शिव परिवार का पूजन करें। तत्पश्चात होली के रंगों का प्रयोग करें। इनके लिए अनुकूल रंग कुमकुम और सफेद है। अतः बेहतर होगा कि सफेद रंग के वस्त्र पहन कर होली खेलें।

सिंह राशि वाले भगवान सूर्य का पूजन करें। उनके लिए अनुकूल रंग मेहरून है।

कन्या राशि प्रथम पूज्य गणेश और कुबेर के दर्शन करें। उनके लिए उपयुक्त रंग टेसू और हरा है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

तुला से मीन राशि के लिए

तुला राशि वाले पहले मां दुर्गा का पूजन करें। होली खेलने के लिए उनके अनुकूल रंग लाल, सफेद और पीला है। वे उसी का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि गणेश और उनकी पत्नियों रिद्धि-सिद्धि का पूजन करें। उनके लिए अनुकूल रंग लाल और गुलाबी है।

धनु राशि वाले भगवान दत्तात्रेय (गुरु) महाराज) की पूजा करें। उनके लिए अनुकूल रंग लाल और पीला है।

मकर राशि के अनुकूल देवता भगवान राम और उनके भक्त हनुमान हैं। उपयुक्त रंग हल्का गुलाबी, पीला रंग और काला है।

कुंभ राशि वाले हनुमान जी का पूजन करें। उनके लिए हरा, काला और सिंदूरी अनुकूल रंग है। वे इन्हीं का प्रयोग करें।

मीन राशि वाले देव गुरु बृहस्पति का पूजन करें। उनके लिए अनुकूल रंग लाल और पीला है।

नोट- उम्मीद है कि आपने राशि के अनुसार रंगों और अनुकूल देवताओं के बारे में समझ लिया होगा। इस हिसाब से होली के दिन करेंगे तो फायदा होगा।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here