होली पर बन रहा ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ योग

200
होली पर बन रहा ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ योग
होली पर बन रहा ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ योग।

Rare conjunction of planets-constellations in Holi : होली पर बन रहा ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ योग। कई पीढ़ियों के बाद ऐसा महान योग बनता है। पिछली बार ऐसा योग पांच सौ साल पहले 1521 में बना था। यह अनूठा अवसर है। इस बार होली और होलिका दहन अत्यंत शुभ मुहूर्त में होगा। इसमें भद्रा जैसी कोई बाधा भी नहीं होगी। आगे चलकर देश-दुनिया पर इसका सकारात्मक असर दिखेगा। मनोकामना पूर्ति और आध्यात्मिक उत्थान के लिए यह बड़ा अवसर है। धन के इच्छुक लोग इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। अभी से इस मौके का फायदा उठाने की तैयारी कर लें। निश्चय ही बड़ा लाभ मिलेगा। विधि-विधान का अवश्य पालन करें। अन्यथा मेहनत और अवसर दोनों बेकार जाएंगे।

एक साथ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग

इस बार होली पर एक साथ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बनेगा। इसे विस्तार से देखें। इस बार होली 29 मार्च को है। उस दिन कृष्ण प्रतिपदा तिथि पड़ेगी। चंद्रमा कन्या राशि में और बृहस्पति व शनि मकर राशि में रहेंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में होंगे। मंगल और राहु वृष राशि में, बुध कुंभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन्हीं स्थितियों के कारण दिन में ध्रुव योग बनेगा। उसके बाद स्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी रहने वाला है। होली पर बन रहा दुर्लभ योग को महासंयोग कहना ज्यादा उचित होगा।

होलिका दहन और होली के लिए शुभ समय

इस बार होलिका दहन 28 मार्च को है। उस दिन शाम 06.36 से 08.56 बजे तक का समय होलिका दहन के लिए श्रेष्ठ होगा। यह समय दो घंटे 19 मिनट का होगा। इस दिन पूर्णिमा में 28 मार्च को तड़के 03.30 से 28-29 मार्च की रात 12.15 बजे तक रहेगा। इसका असर होली पर भी पड़ेगा। अर्थात रंगों का त्योहार बिना भद्रा के अत्यंत शुभ समय में खेला जाएगा। इस बार होलिका दहन के दौरान भी भद्रा का साया नहीं पड़ेगा। यह विलक्षण संयोग कई पीढ़ियों के बाद हमें इस बार मिल रहा है।

शानदार अवसर का उठाएं भरपूर लाभ

होली पर बन रहा ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ योग। इसका भरपूर लाभ उठाएं। यह आध्यात्मिक चेतना जगाने का शुभ समय तो है ही। शाबर समेत कई फलदायी मंत्रों को भी इस दौरान आसानी से जाग्रत कर भविष्य में उपयोग क्या जा सकता है। अनूठे योग के कारण मनोकामना पूर्ति के लिए भी यह अत्यंत उपयुक्त समय है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर लें। मंत्रों का चयन, संख्या, स्थान और तरीके को ठीक से देख लें। यह समय आर्थिक समस्या को दूर कर धन प्राप्ति की साधना के लिए भी उपयुक्त है। इसके बारे में 26 मार्च के अंक का इंतजार करें। उसमें मंत्र, उपाय आदि की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here