21 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

90
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
21 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

Rashifal and Panchang of 21 May :  21 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि किस राशि वाले का कैसा बीतेगा दिन। किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा संघर्ष। साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी देखें। पंचांग में शुभ और अशुभ समय की जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी पढ़ें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। आपातकालीन कार्य से जाना आवश्यक हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

शनिवार का पंचांग

21 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी दिन के 02.59 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण रात के 11.46 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 08.12 बजे तक। उसके बाद ब्रह्म अगले दिन तड़के 05.22 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.08 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.53 से 10.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.50 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

22 मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी दिन के 12.59 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 10.47 बजे तक। योग- इंद्र अगले दिन तड़के के 03.00 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.27 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.09 बजे। राहुकाल- शाम के 05.26 से 07.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

21 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें 21 मई 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) सहयोगियों के साथ उत्सव से खुशी, यात्रा से लाभ एवं परिचय वृद्धि संभव। कारोबार में सुधार हेतु सार्थक योजना बनेगी। राजनीति में पैठ व बड़ों का आशीष मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) व्यावसायिक गतिरोध से मुक्ति हेतु प्रयास को बल मिलेगा। सामाजिक कार्य में सफलता एवं सुखानुभूति में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य हेतु योजना बनेगी। वाणी व क्रोध पर संयम रखें।

यह भी पढ़ें- योग मुद्राओं के अनगिनत लाभ, बदल जाएगी जिंदगी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बढ़ेगी एवं नौकरी में सुधार का क्रम दिखेगा। आर्थिक व व्यावसायिक प्रगति के प्रयास सफल होंगे। स्वजन को कष्ट संभव। व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यर्थ की उलझन से छुटकारा एवं प्रिय के मिलन से खुशी मिलेगी। उत्सव में शरीक होने का योग मिलेगा। यात्रा से कार्य सिद्धि एवं धन लाभ संभव। वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) ग्रहस्थ जीवन में सुख शांति में वृद्धि एवं आर्थिक एवं व्यावसायिक समस्याओं में कमी मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। उत्सव से मनोरंजन संभव। धन के अपव्यय से बचें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 21 मई 2022 राशिफल। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा तथा आर्थिक सुधार का क्रम बनेगा। परिचय क्षेत्र में प्रगति व संतान को सफलता संभव। राजनीतिक प्रयास को बल मिलेगा। वाहन चालन में सतर्क रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) राजनीतिक प्रगति के साथ आर्थिक प्रयास को बल मिलेगा। भूमि भवन क्रय संबंधी वार्ता सफल होगी। पारिवारिक विवाद खत्म होगा। प्रिय का सानिध्य मिलेगा। यात्रा व कारोबार में सतर्क रहें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) मित्र सहयोग से कार्यसिद्घि एवं यात्रा से लाभ मिलेगा। राजनीतिक प्रयास सफल होंगे। प्रिय सांनिध्य से खुशी मिलेगी। बिगड़े संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य व कर्तव्य के प्रति जागरुक रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) रुके धन की प्राप्ति हेतु योजना बनेगी एवं सुसमाचार से खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्य में सफलता से पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में प्रयास का फल मिलेगा। समय का सदुपयोग करें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) राजनीति में अनुकूलता एवं घर में सुख-शांति की वृद्धि होगी। मांगलिक प्रयास सफल होगा। परिचय एवं ख्याति में वृद्धि के साथ बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। लोभ लालच से दूर रहें।

कुम्भ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) धर्म-कर्म में आस्था व सत्संगति से शांति मिलेगी। वित्तीय सुधार की दिशा में पहल तथा पद प्रतिष्ठा में वृद्घि संभव। संतान को सफलता व सुसमाचार से खुशी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) परोपकारी कार्यों से ख्याति, सुखानुभूति में वृद्धि, सुख समृद्धि का विकास एवं धार्मिक यात्रा सफल होगी। राजनीतिक प्रयास में सफलता एवं उत्सव में शरीक होने का योग है। अपव्यय से बचें।

नोट- 21 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here