कन्या वाले का दिन अनुकूल, पढ़ें एक दिसंबर का राशिफल

91
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 01 december : कन्या वाले का दिन अनुकूल है। जानें एक दिसंबर को किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। साथ में दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में पढ़ें कि किस ओर यात्रा उपयुक्त नहीं है। उधर दिशा में जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

मंगलवार का पंचांग

01 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- प्रतिपदा दिन के 04.51 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी सुबह 08.31 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 11.09 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 02.47 से 04.05 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.49 से 12.31 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

02 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया शाम के 06.22 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा सुबह 10.38 बजे तक। योग- साध्य दिन के 11.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 12.11 से 01.29 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक दिसंबर का राशिफल

कन्या वाले का दिन अनुकूल है। जानें एक दिसंबर को किस राशि वाले को कैसा मिलेगा फल। हर राशि के बारे में विस्तार से जानकारी लें। पढ़ें कि किस राशि वाले को क्या करना चाहिए। साथ ही किस काम से परहेज करना चाहिए।

मेष

अपनी लटकी योजना पर काम शुरू करें। उसे अगले चरण में ले जाने का समय आ गया है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से आज दिन अनुकूल है। दिन अधिक व्यस्तता में बीतेगा। इस दौरान किसी नजदीकी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृष

आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण होगा। कारोबारी खास तौर पर ध्यान दें। लेन-देन से, विशेष रूप से उधार देने से परहेज करें। सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। खान-पान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। राजनीति में काम कर रहे लोगों का कद बढ़ेगा।

मिथुन

आज का दिन आपके नाम होगा। आपके फैसले सही साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। नौकरी करने वालों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबारी के कामकाज में विस्तार हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। अधिक मेहनत करें।

कर्क

अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। शांति और धैर्य से काम लें। किसी भी तरह के कटु संवाद से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। उसके बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं आने से मन खिन्न होगा। चिंता न करें, स्थिति में जल्दी सुधार होगा।

सिंह

विरोधियों की साजिश बढ़ेगी। उनका सामना आक्रामक रणनीति के सहारे करें। सफलता आपको ही मिलेगी। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। स्थाई संपत्ति खरीदने की योजना हो तो उस पर आगे बढ़ें। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

कन्या

कन्या वाले का दिन अनुकूल है। आपके लिए लाभदायक यात्रा का योग है। यात्रा के दौरान नए उपयोगी लोगों से मुलाकात होगी। निवेश की योजना को अमल में लाने का समय आ गया है। आपके प्रयास से पुराना विवाद खत्म होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

दिन मिश्रित फल देने वाला है। यदि कोई कर्ज है तो उससे मुक्ति मिलेगी। आय के स्रोत बढ़ने का योग है। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक परेशानी रह सकती है। अधिकारी से खींचतान से मन खिन्न रह सकता है। संतान पक्ष से भी चिंता बनी रह सकती है।

वृश्चिक

आज भाग्य की कमान आपके हाथ में है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिलेगा। इससे मन संतुष्ट रहेगा। कार्यक्षेत्र में अति व्यस्तता रह सकती है। हालांकि आपके काम की प्रशंसा भी होगी। व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकलने से घर का माहौल अच्छा रहेगा।

धनु

कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना को फिलहाल विराम दें। किसी बड़े फैसले लेने से परहेज करें। हालांकि जल्द ही स्थिति अनुकूल होने वाली है। उसके बाद योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। इससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे।

मकर

कुछ समय से आप पर सुस्ती छाई हुई है। उससे निकलें। आपके कार्य और योजना पर फोकस करें। लटके हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करें। अन्यथा इसका दुष्परिणाम भोगना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक है। नए वाहन को खरीदने का योग बन रहा है।

कुंभ

निवेश की योजना पर एक बार फिर विचार करें। बेहतर होगा कि किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। अन्यथा आपका अपना धन भी फंस सकता है। बेहतर होगा कि शेयर बाजार के बदले स्थाई संपत्ति में निवेश करें। इसमें ज्यादा फायदा होगा।

मीन

बड़े फैसले का समय आ रहा है। हिचकिचाहट छोड़कर अब आगे बढ़ें। गणेश जी की कृपा से आप योजना सफल होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

नोट-कन्या वाले का दिन अनुकूल में आपने पढ़ा एक दिसंबर का राशिफल। इसे जन्म समय के आधार पर बनाया है। अन्य लोगों के लिए भी उपयोगी है। ऊपर दिशा शूल की जानकारी मिली। उधर जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में 11 दर्शनीय स्थल अवश्य देखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here