एक मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

101
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 01 march : एक मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

एक मार्च का पंचांग

सोमवार, 1 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया सुबह के 08.35 बजे तक। फिर तृतीया अगले दिन सुबह 05.46 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर फाल्गुनी सुबह के 07.37 बजे तक। उसके बाद हस्त अगले दिन सुबह 05.32 बजे तक। योग- शूल दिन के 12.56 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.21 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.13 से 09.40 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो मार्च का पंचांग

मंगलवार, 2 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी रात के 02.59 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा अगले दिन तड़के के 03.29 बजे तक। योग- गंड सुबह के 09.26 बजे तक। उसके बाद वृद्धि अगले दिन सुबह 05.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.22 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 03.27 से 04.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक मार्च का राशिफल

पढ़ें एक मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

आज आपका व्यवहार ढुलमुल रहेगा। मध्याह्न तक आप प्रत्येक कार्य में आलस्य दिखाएंगे। बेमन से घरेलू कार्य करने ही पड़ेंगे। घर एवं बाहर साहस का परिचय केवल बातों में ही देंगे। काम के समय टालमटोल करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं।

वृष

संपत्ति से जुड़ा कोई भी अहम निर्णय लेने से फिलहाल बचें। नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। कल्पनाशीलता में वृद्धि होने के योग हैं। किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बनकर मानसिक शांति महसूस होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

मिथुन

दिन अच्छा है। आज जो भी कार्य करेंगे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने देने से बचें। संतान से किसी बात पर मतभेद संभव है। उसकी चिंता से थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालांकि जल्द ही रास्ता निकल आएगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत बनाने के अवसर मिलेंगे।

कर्क

जरूरत से ज्यादा किसी चीज पर विचार करने के कारण आप खुद को दुविधा में महसूस करेंगे। परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। पूर्व में किए गए कार्यों में अपेक्षा के अनुसार कम परिणाम मिलने से थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। कारोबारियों को भाई-बहनों से किसी प्रकार का लाभ हो सकता है।

सिंह

परिवार के साथ शाम तक अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आय की तुलना में खर्च अधिक होने से मन थोड़ा व्याकुल हो सकता है। कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। खुद को शांत रखें। अन्यथा विवाद अधिक बढ़ने पर आपके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

कन्या

एक मार्च का राशिफल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। भावनात्मक रूप से आप थोड़े कमजोर हो सकते हैं। आज भावना में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। अन्यथा आप खुद का ही नुकसान कर बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की चर्चा और विवाद से दूरी बनाकर रखें। भविष्य के लिए यही अच्छा है।

तुला

शब्दों के चुनाव सतर्कता बरतें। किसी भी तरह के कानूनी निर्णय सोच-समझ कर लें। ऐसी कोई भी बात करने से बचें जिससे आपको नुकसान हो। धन से जुड़े फिलहाल किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से बचें। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से खुद के लिए समय निकालने का प्रयास करें आपके लिए अच्छा है।

वृश्चिक

अपने दृढ़ आत्मविश्वास से आप कोई भी कार्य आज आसानी से पूरा कर लेंगे। कारोबारियों को अपनी बुद्धि से कई ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो थोड़े जोखिम भरे हो सकते हैं। हालांकि इसका आगे चलकर फायदा होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य करने के तरीके से प्रसन्न होंगे। पदोन्नति के भी योग हैं।

धनु

कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय के बाद परिवारजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आपका मूड अच्छा रहेगा।

मकर

दिन भर सावधानीपूर्वक रहने की आवश्यकता है। आकस्मिक खर्चे सामने आ सकते हैं। उससे निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। अन्यथा आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। स्वभाव व क्रोध में उग्रता बनी रहेगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। उनसे संभल कर रहें।

कुंभ

आपको अपनी ही कही गई किसी बात की वजह से अपमानित होना पड़ सकता है। सोच समझ कर बात करें। शारीरिक तौर पर आप तरोताजा महसूस करेंगे। हालांकि मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। आर्थिक लिहाज से दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। लेन-देन से फिलहाल परहेज करें।

मीन

कार्यों में विघ्न अनुभव हो सकता है। इस वजह से मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। कोई सहकर्मी आपके लिए अति उपयोगी साबित होगा। उसकी कोई सलाह से आपका जरूरी काम समय पर खत्म हो जाएगा। जीवनसाथी से खींचतान होने के योग हैं। यह विवाद लंबा खिंच सकता है। सावधानी रखें।

नोट- एक मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here