एक सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

132
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 01 September : एक सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

01 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- मृगशिरा दिन के 12.35 बजे तक। योग- वज्र सुबह के 09.40 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- दिन के 12.21 से 01.56 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

02 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी सुबह के 06.21 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा दिन के 02.57 बजे तक। योग- सिद्धि सुबह के 10.10 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- दिन के 01.56 से 03.31 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.55 बजे से 12.46 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें एक सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन ठीक-ठाक रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। कामकाज से संबंधित यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन का भी योग बन रहा है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बातचीत में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कुछ समय से चल रही कानूनी अड़चनें दूर होंगी। भय, पीड़ा और तनाव का माहौल खत्म होगा। अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला रह सकता है। बनते-बनते कार्य बिगड़ने से चिंता होगी। परेशान न हों, जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। दीर्घकालीन निवेश में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन का पूर्वाह्न शांति से व्यतीत करेंगे। दोपहर बाद का समय थोड़ा कष्टदायक और व्यस्तता वाला रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आलस्य छोड़ शीघ्र निपटाने का प्रयास करें। धन लाभ का भी योग बन रहा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे। पहले का जमा धन भी खर्च हो सकता है। व्यापार में निवेश एवं उधारी के मामले में सोच-विचार कर निर्णय लें। परिवार में खींचतान बनी रह सकती है। आप संयम बनाए रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) एक सितंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से परेशान रह सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का भाग्य आपके हाथ में है। कार्यक्षेत्र में मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। इससे आपका कद बढ़ेगा। ऐसा न होने पर अधिकारी आपसे असंतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन थोड़ी खींचतान वाला है। कार्यक्षेत्र में आप पर दबाव अधिक रहेगा। आपको अधिकारियों की आवश्यकता होगी लेकिन उनसे कार्य निकालना आसान नहीं होगा। विवाद का योग है। सतर्क रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। आवश्यकता के अनुरूप आप आय के स्रोत बना लेंगे। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिहाज से दिन अनुकूल है। उस दिशा में निवेश करने या नया काम शुरू करने पर लाभ होगा। इसमें आपको परिवार का भरपूर सहयोग भी मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कामकाज में गति आएगी। घर एवं कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था में सुधार करेंगे। भविष्य के प्रति मन निश्चिंत हो सकेगा। खान-पान में संयम बरतें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कोई पुराना विवाद फिर उभर सकता है। इससे मन अशांत रहेगा। हालांकि आपके प्रयास से स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। परिवार के बड़े-बुजुर्ग आपके रवैये और प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

नोट- एक सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज  उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here