दो अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

165
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 02 april : दो अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

दो अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी सुबह के 08.15 बजे तक। उसके बाद षष्ठी अगले दिन सुबह 05.58 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा अगले दिन तड़के के 03.44 बजे तक। योग- व्यतिपात रात के 11.40 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.40 बजे। राहुकाल- दिन के 10.51 से 12.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.00 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

तीन अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी अगले दिन तड़के 04.12 बजे तक। नक्षत्र- मूल रात के 02.39 बजे तक। योग- वरिघ रात के 08.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.09 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.40 बजे। राहुकाल- दिन के 09.17 से 10.51 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 बजे से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो अप्रैल का राशिफल

पढ़ें दो अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करें। जिससे आपको सहायता की उम्मीद थी, वह अचानक पीठ दिखा सकता है। कार्यक्षेत्र में धन की कमी महसूस हो सकती है। इसका असर कामकाज पर पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कोई प्रियजन शुभ सूचना लेकर आ सकता। आप अपनी कामनाओं का त्याग कर परिवार वालों की आवश्यकता पर अधिक ध्यान दें। अन्यथा क्लेश हो सकता है। लोभ से बचें समय स्वतः ही लाभदायक बना है। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन थोड़ा कठिन बीतेगा। हालांकि आप अपने संतोषी स्वभाव से इस समय को आसानी से पार कर लेंगे। विपरीत परिस्थितियां आपको मानसिक रूप से बहुत प्रभावित नहीं कर सकेंगी। आप अपना काम निकालने की कला से आवश्यकता अनुसार लाभ बना लेंगे।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में यात्रा का योग बन रहा है। इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। भविष्य में इससे फायदा होगा। स्थान परिवर्तन से कई दिनों से दबाव में होने की स्थिति से भी मुक्ति मिलेगी। निवेश के लिए फिलहाल समय उपयुक्त हैं।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) मिश्रित फल वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान कर सकते हैं। धैर्य से उसका सामना करें। पारिवारिक मोर्चे पर भी विवाद होगा, हालांकि आप उसका ठीक से निपटारा कर लेंगे। धन की आमद सामान्य रहेगी। फिर भी उधारी के कारण हाथ में पैसे रुकेंगे नहीं।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दो अप्रैल का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। आपको बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पुरानी लटकी हुई योजना फिर से गति पकड़ सकती है। यदि बदलाव के इच्छुक हैं तो आगे बढ़ सकते हैं।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कामकाज और सामाजिक क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। विरोधी कड़ी चुनौती पेश करेंगे। आज वे आपके सामने प्रबल नजर आ सकते हैं। खुद को मजबूत बनाकर उनका सामना करें। दिन के अंत तक स्थिति आपके अनुकूल होती नजर आने लगेगी।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) धर्म-अध्यात्म की तरफ रुझान बढ़ेगा। पूजा-पाठ या धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। परोपकार की भावना भी रहेगी। हालांकि यह भाव अस्थायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूरी तरह से व्यावहारिक रुख दिखाएंगे। किसी से नोक-झोंक हो सकती है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। दोपहर बाद मानसिक तनाव बढ़ने लगेगा। अपना दैनिक काम पूरा करने में भी परेशानी महसूस कर सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर सकारात्मक सूचना मिल सकती है। मित्रों की सलाह से फायदा मिल सकता है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ दैनिक जरूरतों के सामान की खरीदारी करेंगे। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना होने का खतरा है। आज परिवार में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। खुद पहल कर उसे जल्द से जल्द सुलझा लें। अन्यथा संबंध और बिगड़ सकता है। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खुल सकते हैं। शाम का समय किसी वरिष्ठ के साथ सलाह-मशविरे में व्यतीत करेंगे। उसका फायदा मिलेगा। जो लोग आपसे नजदीकी बनाये हुए हैं, उनसे सावधान रहें। वे सिर्फ मतलब के लिए आपसे जुड़े हैं।

नोट- दो अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here