वृश्चिक वाले दबाव में रहेंगे, मेष राशि वाले को मिलेगी प्रशंसा

84
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 02 december : वृश्चिक वाले दबाव में रहेंगे। पढ़ें दो दिसंबर को राशिफल। जानें किस राशि वाले का कैसा रहेगा दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। इसमें नक्षत्र व योग की जानकारी भी है। दिशा शूल में पढ़ें कि किस ओर यात्रा उपयुक्त नहीं है। उधर दिशा में जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय भी जानें।

बुधवार का पंचांग

02 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वितीया शाम के 06.22 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा सुबह 10.38 बजे तक। योग- साध्य दिन के 11.15 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 12.11 से 01.29 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

03 दिसंबर। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण। तिथि- तृतीया शाम के 07.26 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा दिन के 12.22 बजे तक। योग- शुभ दिन के 11.03 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.24 बजे। राहुकाल- दिन के 01.29 से 02.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.50 से 12.32 बजे तक। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो दिसंबर का राशिफल

वृश्चिक वाले दबाव में रहेंगे। पढ़ें दो दिसंबर को राशिफल। जाने किस राशि वाले पर भाग्य रहेगा मेहरबान। कौन करेगा संघर्ष। हर राशि के बारे में विस्तार से जानें। यह भी पढ़ें कि किस राशि वाले को क्या करना चाहिए। उन्हें किस काम से परहेज करना चाहिए।

मेष

अपनी बौद्धिक क्षमता की वजह से कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधा में अधिक खर्च हो सकता है। रोजगार के लिहाज से यात्रा का योग है। इसमें अनावश्यक भागदौड़ भी हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

वृष

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। सफलता मिलने का योग है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में हर किसी से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं।

मिथुन

थकान वाली दूर की यात्रा का योग बन रहा है। कारोबारियों को दूर में रहने वाले मित्रों और सहयोगियों के कारण से लाभ हो सकता है। कारोबार के विस्तार के लिए अच्छा समय है। लंबे समय के बाद अपनों से मुलाकात का मौका मिलेगा। अत्याधिक खर्च हो सकता है।

कर्क

आज दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद होने का योग हैं। परेशान न हों। विवाद से आपको कोई खास परेशानी नहीं होगी।

सिंह

कारोबार को लेकर नए विचार आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी और की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इससे मन विचलित रहेगा। धैर्य से स्थिति का सामना करें। कोई भी अहम निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार लें। अन्यथा परेशानी होगी।

कन्या

आप ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। फिलहाल यात्रा की योजना बनाने से परहेज करें। उससे परेशानी हो सकती है। किसी मित्र का साथ खुशी प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े विवाद का अंत हो जाएगा। इससे सुकून महसूस करेंगे। लंबे समय से फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

तुला

महत्वपूर्ण कार्य के लिए कर रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। निवेश करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। अभी आपके लिए समय ठीक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अधिकारी भी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक वाले दबाव में रहेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद अचानक सामने आ सकता है। रिश्तेदारों के लिए अधिक खर्च हो सकता है। किसी करीबी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। इससे आपका मन आहत होगा। नौकरीपेशा लोगों के संबंध कार्यक्षेत्र में मजबूत होंगे।

धनु

धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों की मदद से कारोबारियों को लाभ होगा। अधिक लालच में न पड़ें। अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपकी लापरवाही उचित नहीं है। सामाजिक क्षेत्र में विरोधी हावी हो सकते हैं। सावधान रहें।

मकर

आज आपका दिन है। आप जो भी निर्णय लेंगे, सही साबित होगा। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सूझ-बूझ से काम लेंगे। इससे नकारात्मक स्थितियों से बच जाएंगे। विरोधी भी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। परिवारवालों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

आर्थिक दबाव से आप परेशान हो सकते हैं। कारोबारी कोई भी नया कार्य करने से बचें। अभी इससे नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। किसी भी तरह का जोखिम लेने से अभी बचें। आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। हालांकि जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी।

मीन

आय में बढ़ोतरी हो सकती है। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोग नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी-बहुत चिंताएं मन में हो सकती हैं। जीवनसाथी से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है।

नोट-वृश्चिक वाले दबाव में रहेंगे में आपने पढ़ा दो दिसंबर का राशिफल। इसे जन्म समय के आधार पर बनाया है। अन्य लोगों के लिए भी उपयोगी है। ऊपर दिशा शूल की जानकारी मिली। उधर जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here