दो मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

84
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 02 march : दो मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

मंगलवार, 2 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्थी रात के 02.59 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा अगले दिन तड़के के 03.29 बजे तक। योग- गंड सुबह के 09.26 बजे तक। उसके बाद वृद्धि अगले दिन सुबह 05.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.45 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.22 बजे। राहुकाल- दोपहर बाद के 03.27 से 04.55 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.10 से 12.57 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

बुधवार, 3 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- पंचमी रात के 12.21 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति रात के 01.36 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 02.41 बजे तक। उसके बाद वृद्धि अगले दिन सुबह 05.59 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.44 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.22 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 02.00 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो मार्च का राशिफल

पढ़ें दो मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कला के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आज बढ़ सकते हैं। कला के क्षेत्र वाले को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों के साथ खींचातानी बनी रह सकती है। अधिकारियों से बात करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा अपना नुकसान हो सकता है।

वृष

शाम तक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। कारोबारी साझेदारों पर नजर बनाकर रखें अत्याधिक भरोसा करने से बचें। आज परिस्थिति में थोड़ा सुधार अनुभव करेंगे। हालांकि कामना पूर्ति में आज भी कोई न कोई अड़चन बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

मिथुन

आज का दिन आपके अनुकूल है। लंबे समय से लटका हुआ कोई कार्य संपन्न हो जाएगा। इससे आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आज विरोधियों पर हावी होने में आप सफल रहेंगे। घर-परिवार में किसी छोटी बात पर कोई बड़ा विवाद हो सकता है। उसको सुलझाने में आप की अहम भूमिका रहेगी।

कर्क

जीवनसाथी के साथ समस्याओं को साझा करने से अच्छा लगेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी योजना को कार्य रूप देने से फिलहाल बचें। हर तरह के विवाद से दूरी बनाकर रखें। कारोबारियों के लिए समय ठीक है। लाभ होने के योग हैं। माता-पिता के साथ समय गुजारें, अच्छा लगेगा।

सिंह

आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक निपटा लेंगे। दृढ़ इच्छाशक्ति आपको मुश्किल से मुश्किल काम निपटाने में मदद करेगी। क्रोध की भावना आप पर हावी हो सकती है। मन को शांत रखने का प्रयास करें। लंबे समय से लटका हुआ कोई सरकारी कार्य पूरा हो जाएगा।

कन्या

दो मार्च का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। किसी भी काम को निपटाने के लिए आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। विरोधियों पर हावी होने में सफल रहेंगे। रोग से ग्रसित किसी नजदीकी के स्वास्थ्य में सुधार होने का योग है।

तुला

मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। इससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कारोबारियों को मित्रों से कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। संतान पक्ष से आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। अधिक संवेदनशील होने से बचें। खानपान में सतर्कता बरतें। अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक

पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। उनसे या किसी अत्यंत वरिष्ठ से लाभ होने का भी योग है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यर्थ के विचारों में फंसने से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु

धर्म-कर्म व पूजा पाठ में आपका मन ज्यादा लगेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार काफी संतुलित रहेगा। विरोधियों से निश्चित दूरी बनाकर रखें अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। दिन अच्छा व सफलता भरा रहेगा। किसी भी तरह का कार्य आसानी से निपट जाएगा।

मकर

अपनी लापरवाही के कारण आप अपना बड़ा नुकसान कर सकते हैं जिस वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। काफी समय से सोची गई योजना पर आगे बढ़ने का समय आ गया है। योजना को कार्य रूप में लाएं। अच्छा फायदा मिलेगा। घर बदलने का विचार मन में आ सकता है समय व मुहूर्त देखकर कर सकते हैं।

कुंभ

किसी छोटी सी बात का बड़ा विवाद हो सकता है। संभल कर रहें। अन्यथा इससे जीवनसाथी और आपके रिश्तों पर असर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सतर्क व्यवहार की वजह से आपकी प्रशंसा हो सकती है। कानूनी पचड़े से बचकर रहें। नया कार्य शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए समय ठीक है।

मीन

कारोबारी साझेदारों पर नजर रखें विवाद होने के योग हैं। कानूनी मामला चल रहा है तो वह अभी लंबा खिंचेगा। मानसिक तौर पर तैयार रहें। मौसमी बीमारी होने का खतरा है। सावधानी बरतें। गुस्से में आकर कोई भी ऐसी बात बोलने से बचें जिसका बाद में आपको भी पछतावा हो। इससे रिश्ते भी खराब हो सकते हैं।

नोट- एक मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो यात्रा से गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here