दो मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

151

rashifal and panchang of 02 May : दो मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

02 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- षष्ठी दिन के 02.50 बजे तक। नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ सुबह के 08.59 बजे तक। योग- साध्य रात के 11.26 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.40 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.57 बजे। राहुकाल- शाम के 05.17 से 06.57 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

03 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी दिन के 01.39 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ सुबह के 08.22 बजे तक। योग- शुभ रात के 09.37 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.58 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.19 से 08.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दो मई का राशिफल

पढ़ें दो मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। भाइयों और मित्रों की मदद से नए अवसर मिलेंगे। इससे आपके भविष्य की नींव मजबूत होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि आपकी कोई मकान या दुकान खरीदने की योजना है तो उसमें सफलता मिलेगी। आज के फैसले का भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। काफी समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखना होगा। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। उचित होगा कि आज अपने काम में जल्दबाजी नहीं करें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अनुकूल है। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा चारों ओर फैलेगा। इसके लिए आप प्रयास करते रहें। किसी भी तरह की गलतफहमी को पैदा ना होने दें। उसे तत्काल दूर करें। मित्रों के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करेंगे।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज व्यर्थ के बहस से दूर रहें। परिवार के  सदस्यों की सलाह को मानना आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आपके कार्यक्षेत्र में कोई नया परिवर्तन हो सकता है। वह आपको आश्चर्य में डाल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दो मई का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। यदि आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें आपको फायदा होगा।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्ते में मजबूती आएगी। घर की जरूरतों के लिए कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अपना और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके किसी शत्रु को आपकी प्रगति से जलन हो सकती है। सतर्क रहें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित विवाद शीघ्र समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। कामकाज में नया प्रयोग करने से स्थिति आपके पक्ष में नजर आएंगी। कारोबारी अपनी पुरानी देनदारियों से आज मुक्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कार्य व्यवहार में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन उपयोगी सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। संतान को अपने भविष्य में आगे बढ़ते देख आपके मन मे प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। इससे शांति महसूस करेंगे।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) रोजगार के क्षेत्र में कुछ दिनों से आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आपके व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से लटके कार्य को आज आपको पूरा करने का समय मिलेगा। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता का भी विकास होगा।

नोट- दो मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here