तीन मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

130
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 03 May : तीन मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

03 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी दिन के 01.39 बजे तक। नक्षत्र- उत्तराषाढ़ सुबह के 08.22 बजे तक। योग- शुभ रात के 09.37 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.39 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.58 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.19 से 08.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.52 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

04 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी दिन के 01.10 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण सुबह के 08.26 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 08.22 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.58 बजे। राहुकाल- दिन के 03.38 से 05.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

तीन मई का राशिफल

पढ़ें तीन मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आएगा। मन में भक्ति भाव का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी आपके लिए सिर दर्द बने रहेंगे। दूर रह रहे भाई-बहनों से संपर्क हो सकता है। कारोबारियों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर आपके सुझावों की प्रशंसा होगी। आपको उसकी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करनी पड़ सकती है। इसमें अतिरिक्त खर्च का योग है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आप कार्यक्षेत्र और घर में संतुलन बनाकर सभी दायित्वों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। कुछ लंबित कार्यों को पूरा करना होगा। इसमें अधिकारी की भरपूर मदद मिलेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्कता बरतें। खतरा मंडरा रहा है।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। इससे सम्मान बढ़ेगा। पड़ोसियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। उनसे किसी कार्य में उनकी मदद भी मिलेगी। खोई हुई चीज या धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आलस्य को दूर कर कर्म भूमि में जुट जाएं। भाग्योदय का समय आ रहा है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो स्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी। अपनी बात से सभी को संतुष्ट करने में सफल रहेंगे।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दो मई का राशिफल आपके लिए थोड़ा कठिन रह सकता है। कोई तनाव देने वाली सूचना मिल सकती है। इससे मन अशांत और खिन्न रहेगा। धैर्य और संयम बनाए रखें। यह समय भी बीत जाएगा और आप मजबूती से खड़े नजर आएंगे।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन सफलतादायक रहेगा। आज जिस कार्य में हाथ डालेंगे, सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग मिलने से आपका सम्मान बढ़ेगा। काफी समय से दूर किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से प्रेम व स्नेह बनाए रखें।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण है। उधार देने या लेने से बचें। रकम वापसी मुश्किल होगी। प्रेम संबंध में आपको कोई उपहार मिल सकता है। इस वजह से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के लिहाज से दिन परेशानी वाला हो सकता है। हालांकि नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अनुकूल है। आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। इससे मानसिक शांति और ऊर्जा महसूस करेंगे। छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अधिक एकाग्र होना होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से चुनौती वाला समय आ रहा है। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। अन्यथा भविष्य में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार के मार्गदर्शन से आज आपका लाभ का योग बन रहा है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। उन्हें अच्छा जन समर्थन मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भी जुड़े लोगों के मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

नोट- तीन मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here