चार अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

134
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 04 april : चार अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

चार अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी रात के 02.59 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व आषाढ़ रात के 02.06 बजे तक। योग- परिघ शाम के 06.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.08 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- शाम के 05.07 से 06.41 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

पांच अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी रात के 02.18 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर आषाढ़ रात के 02.05 बजे तक। योग- शिव शाम के 04.54 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.07 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.41 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.41 से 09.15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.59 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार अप्रैल का राशिफल

पढ़ें चार अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबारियों के लिए दिन ठीक है। यदि इस सिलसिले में यात्रा करेंगे तो लाभदायक रहेगी। आय की तुलना में आज खर्च ज्यादा हो सकता है। हालांकि ये खर्च सुख-सुविधा वाली वस्तुओं की खरीदारी पर होगी। खर्च करते समय जेब का ख्याल रखें।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे। वे लगातार साजिश रचेंगे, हालांकि आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी को सफलता मिलने का योग है। परिवार में किसी का बिगड़ा स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। अन्यथा आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसे के लेनदेन से परहेज करें। अन्यथा रिश्तों में दरार पड़ सकती है। संतान के विवाह संबंधी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। शाम को मित्रों के साथ सैर-सपाटा कर सकते हैं।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र तक में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका प्रदर्शन भी शानदार रहेगा। संतान या छोटे भाई-बहन से शुभ समाचार मिल सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान नहीं दें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

सिंह

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन की शुरुआत में थोड़े परेशान हो सकते हैं। नुकसान का खतरा रहने से जल्दी किसी कार्य को करने का मन नहीं करेगा। घर में भी कुछ न कुछ समस्या बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचें। हालांकि दोपहर बाद स्थिति थोड़ी सुधरेगी।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन की शुरुआत में थोड़े परेशान हो सकते हैं। नुकसान का खतरा रहने से जल्दी किसी कार्य को करने का मन नहीं करेगा। घर में भी कुछ न कुछ समस्या बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचें। हालांकि दोपहर बाद स्थिति थोड़ी सुधरेगी।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) चार अप्रैल का राशिफल चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापार करने वालों को आज थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य नहीं खोएं। धीरे-धीरे स्थितियां नियंत्रित होती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आज अतिरिक्त सावधानी बरतें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करें। कोई करीबी आपके सामने हितैषी बनने की कोशिश करेगा लेकिन पीठ पीछे गड़बड़ कर सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। दोपहर तक स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। बाद में भाग्य का साथ मिलने से प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिता सकेंगे।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। विद्यार्थियों को आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में थोड़े आहत हो सकते हैं। कोई सहकर्मी स्वार्थसिद्धि के लिए मीठा व्यवहार करेगा। काम होने के बाद उसका व्यवहार बदल जाएगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) परिवार में कलह होने का खतरा है। इससे मानसिक तनाव रहेगा। आपका आचरण भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अतः आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। तभी कार्य में सफलता मिलेगी। अन्यथा परेशान रहेंगे।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आप घर के लिए महंगे सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इससे परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। यदि निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आगे बढ़ें। उसके लिए आज समय अनुकूल है।

नोट- चार अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here