चार मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

135
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 04 May : चार मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

04 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी दिन के 01.10 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण सुबह के 08.26 बजे तक। योग- शुक्ल रात के 08.22 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.38 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.58 बजे। राहुकाल- दिन के 03.38 से 05.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

05 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी दिन के 01.21 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा सुबह के 09.21 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 07.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.59 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

चार मई का राशिफल

पढ़ें चार मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण दिन है। कारोबार करने वाले लोगों को नगदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा को भी पैसे का नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन कारोबार में नए सुधार लेकर आएगा। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। जमीन- जायदाद से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रता बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- बिना जन्मकुंडली व पंडित के जानें ग्रहों की स्थिति और उनके उपाय

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही खर्च पर नियंत्रण रखें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपके लक्ष्यों की पूर्ति होगी। पारिवारिक कारोबार करने वाले को लाभ होने की भरपूर संभावना है। सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कारोबारियों का कामकाज ठीक चलेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। काफी समय बाद किसी नजदीकी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परेशानी हो सकती है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) चार मई का राशिफल ठीक-ठाक है। बेरोजगारों के लिए शुभ समय आ रहा है। सकारात्मक सूचना मिल सकती है। नई योजना पर काम करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक व्यस्तता रहेगी। आप भविष्य के प्रति थोड़े चिंतित रहेंगे।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल वाला है। अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी न लग जाए। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) काफी समय से तैयार योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल में परिवर्तन हो सकता है। चिंता नहीं करें क्योंकि प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। धन प्राप्ति नए स्रोत बन सकते हैं। इन सारी सफलता का श्रेय आपके कठोर परिश्रम को जाता है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में अपने स्वभाव के प्रति आपको गंभीर रहना होगा। कड़ी मेहनत करने से ही आपके कार्य सफल होंगे।  संतान के भविष्य की आज आपको चिंता हो सकती है। अपने और परिवार वाले के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परेशानी का योग है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यावसायिक गोपनीयता बनाए रखें। नजदीकी लोगों से भी योजना संबंधी बात साझा नहीं करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है, तो वह आज आपको मिल सकता है। पारिवारिक धनसंपदा में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार व दायित्व में वृद्धि होगी। हालांकि मित्रों से अपेक्षा पूरी नहीं होने से थोड़ी निराशा हो सकती है। भौतिक सुख साधनों पर खर्च अधिक होगा। शत्रु अपने षडयंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। राजनीति करने वाले का कद बढ़ेगा।

नोट- चार मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here