पांच मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

125
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 05 May : पांच मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

05 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी दिन के 01.21 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा सुबह के 09.21 बजे तक। योग- ब्रह्म रात के 07.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.59 बजे। राहुकाल- दिन के 12.18 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

06 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी दिन के 02.10 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा सुबह के 10.32 बजे तक। योग- इंद्र रात के 07.22 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.59 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.39 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

पांच मई का राशिफल

पढ़ें पांच मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबार बढ़ाने के लिए कर्ज लेने का रास्ता आसान होगा। काफी समय से लटके कार्य की सिद्धि होने का योग बन रहा है। उसे पूरा करने में अब अपने स्तर पर कोई लापरवाही नहीं करें। कुसंगति से दूर रहने का प्रयास करें। अन्यथा हानि होगी।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नया काम शुरू करने के लिए आज स्थिति अनुकूल है। आगे बढ़ें। उसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में विवेक व बुद्धि से लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। शाम के समय आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों पर विशेष रूप से ध्यान रखें। कुछ दिनों से चली आ रही कड़वाहट आज खत्म होगी। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) काफी समय से हो रही शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा। आपको संतान के भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। पूजा-पाठ के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन रहेगा। अनुभव और आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य में फिर थोड़ा धन खर्च करना होगा। फिलहाल उसके पूरे होने की आशा नहीं है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) पांच मई का राशिफल आपके अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। विरोधी भी आपके प्रदर्शन की प्रशंसा करेंगे। आपके अंदर परोपकार व दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी। आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) नौकरी में परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं। संतान की सफलता से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अतिथियों के अचानक आगमन से जेब पर बोझ बढ़ा सकता है। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके जीवन में जो समस्या चल रही है, उसमें थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे आपके पारिवारिक जीवन में शांति और खुशहाली आएगी।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आपका व्यक्तित्व और आभा मंडल आज और निखरेगा। लोग आपसे संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। इससे आपके प्रियजनों की संख्या में इजाफा होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। इसलिए सावधानी बरतें।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन ठीकठाक है। भविष्य को लेकर विद्यार्थी आज थोड़े चिंतित रहेंगे। पारिवारिक कामकाज को बढ़ाने में भाई का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा तनाव हो सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) नया व्यवसाय शुरू करने वाले के लिए अनुकूल समय है। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संपत्ति से संबंधित विवाद में स्थिति सामान्य की ओर होगी। धनलाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। समस्या हो सकती है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन आपके लिए उपयोगी रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रियजनों से संबंध और मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। साझेदारी में कार्य करने की सोचने वाले सावधानी बरतें। थोड़ा रुक कर इस पर काम करें।

नोट- पांच मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here