छह अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

133
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 06 april : छह अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

छह अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- दशमी रात के 02.09 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण रात के 02.35 बजे तक। योग- सिद्ध अपराह्न के 03.30 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.05 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.42 बजे। राहुकाल- दिन के 03.33 से 05.07 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.58 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

सात अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी रात के 02.28 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 03.33 बजे तक। योग- साध्य दोपहर के 02.30 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.42 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

छह अप्रैल का राशिफल

पढ़ें छह अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। अधिकारी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात का योग बन रहा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय है। फायदा होने का योग बन रहा है। अभी इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) ग्रहों की प्रतिकूल दृष्टि के कारण आज खींचतान की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और परिवार में जीवनसाथी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। मधुर व्यवहार से बचने की कोशिश करें। दूर की लाभकारी यात्रा का योग है। इसका फायदा उठाएं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कोई पुरानी गलती अब सिर उठा सकती है। इससे तनाव के साथ-साथ शर्मिंदगी की भी स्थिति आ सकती है। स्थिति का धैर्य से सामना करें। जल्दी ही यह समय बीत जाएगा। इसका आपके जीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) भाग्य आज आपके साथ है। लक्ष्य प्राप्ति में उसका पूरा साथ मिलेगा। यदि कोई पुरानी योजना है तो आज उस पर काम शुरू कर फायदा उठा सकते हैं। आय के नए स्रोत का रास्ता खुल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। इसका अवश्य लाभ उठाएं। इससे नई ऊर्जा महसूस करेंगे। विवाह योग्य युवाओं के लिए खुशखबरी की स्थिति बन रही है। वाहन चलाने में आज सतर्कता बरतें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। दोपहर तक शांति से व्यतीत करेंगे। इसके बाद का समय व्यर्थ की भागदौड़ में जा सकता है। अनचाहे कार्यों में समय खराब होगा। व्यवसायियों के लिए धन लाभ की संभावना बनेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कारोबार करने वाले को आज थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य नहीं खोएं। धीरे-धीरे स्थितियां नियंत्रित होती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में आज अतिरिक्त सावधानी बरतें। देर शाम को परिवार के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में आज गति की कमी रहेगी। कारोबारियों का धंधा मंदा सा रहेगा। हां, यदि समझौता कर किसी भी तरह से लाभ कमाने या फायदा उठाने की प्रवृत्ति रही तो कुछ सफलता मिल सकती है। किसी से नोकझोंक हो सकती है। सतर्क रहें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। उनकी स्थिति मजबूत होगी। बाकी लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। शाम के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है। दूसरों के मामलों से दूर रहें। व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज भाग्य के बदले परिश्रम ही आपका दिन तय करेगा। जितनी मेहनत करेंगे उससे कुछ कम ही फल मिलेगा। अतः आज पुरुषार्थ का दिन है। खूब मेहनत करें। लेन-देन या निवेश से परहेज करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन मिला-जुला फल देने वाला है। कभी सफलता से प्रसन्न होंगे तो कभी चुनौतियां निराश करेंगी। कारोबारी सुबह से ही मुनाफे को लेकर चिंतित रहेंगे। ध्यान रखें कि यह आपकी मानसिक अवस्था है। भाग्य आपके प्रतिकूल नहीं है। धैर्य बनाए रखें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज खुद को सामान्य बनाए रखने पर जोर दें। खासकर विवेक से फैसले लें और बातचीत में शांत व संतुलित रहें। अन्यथा बदनामी हो सकती है। लोग आपकी गलतियां पकड़ेंगे। धन लाभ की भरपूर संभावना है। निवेश कर सकते हैं।

नोट- छह अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here