6 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

99
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 6 May : 6 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

छह मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी दिन के 12.32 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा सुबह के 09.20 बजे तक। योग- धृति शाम के 07.07 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.37 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.59 बजे। राहुकाल- दिन के 10.38 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

सात मई। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1944। अयन- उत्तरायन। मास- वैशाख। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी दिन के 02.56 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु दिन के 12.18 बजे तक। योग- शूल शाम के 07.59 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 07.00 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.57 से 10.35 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.51 से 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

6 मई 2022 का राशिफल पढ़िए

6 मई 2022 राशिफल को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनबन से बचें नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें, नुकसानदायक हो सकती है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन मिश्रित रूप से फल देने वाला रहेगा। कारोबारियों को अधिक परिश्रम करना पद सकता है। आपका ध्यान पूरी तरह से कार्यक्षेत्र की योजनाओं की तरफ होगा। लाभ के योग हैं। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया हुआ है, तो वो आप खत्म कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) एक नई ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। आपकी मेहनत से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कारोबार में दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। लम्बे समय के बाद मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में यदि अपने अधिकारियों से किसी तरह की अनबन है तो वह सुलझ सकती है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) 6 मई 2022 राशिफल। दिन अच्छा रहेगा। आलोचकों पर ध्यान न दें , खुद की मेहनत पर भरोसा रखें। परिवार का सहयोग से कठिन निर्णय लेने में आसानी होगी। नए लोगों से मेल-मुलाकात का फायदा होगा। साझेदारी में चल रहे कारोबार में लाभ के योग हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य पिताजी के सहयोग से निपट जाएगा जो आपको भरपूर लाभ देगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मेहनत करने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जाताकों को नयी उपलब्धियों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विरोधी बाधा उत्त्पन्न कर सकते हैं। विवाहयोग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से बचें,नही तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, मौके का फायदा उठाएं।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) रचनात्मक कार्य में समय व्यतीत करेंगे। विपरीत परिस्थितियों से घबराएं नहीं। विद्यार्थियों की क्षमता का विकास होगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को अधिकारी की अपेक्षित मदद प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय अचानक लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन उसके लिए आपको कठिन प्रयास करने पड़ सकते हैं। अपने मन की बात किसी से साझा करने से बचें नहीं तो वह आपके कार्य में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो)दिन मन मुताबिक नहीं रहने से निराश हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद-विवाद होता है, तो अपनी वाणी की मधुरता को बनाएं रखें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 6 मई 2022 राशिफल। आपके किसी करीबी को अचानक से पैसे की जरुरत पड़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण डील को फाइनल करने में दिन बीतेगा । व्यस्तता के बीच परिवार के सदस्यों के लिए समय निकलना मुश्किल हो सकता है। माता जी को आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। कारोबार में साझेदारी के नए मौके सामने आ सकते हैं जो की फायदेमंद सिद्ध होंगे। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बच कर रहें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन व्यस्तता में बीतेगा। रोजमर्रा के कार्य में थोड़ा सा भी आलस न दिखाएं, नहीं तो वह कार्य लम्बे समय के लिए लटक सकता है। संपर्क में इज़ाफ़ा करने के लिए प्रयास करते रहें, व्यापार में मददगार साबित होंगे। लम्बे समय बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) प्रभाव में वृद्धि का दिन है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक कारोबार में पिता का मार्गदर्शन उपयोगी सिद्ध हो सकता है। कारोबार में बनायीं गयी योजनाएं उत्तम सिद्ध होंगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन ख़ुशी देने वाला रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें, नहीं तो भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यदि किसी भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है जिस वजह से निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन हर मामले में आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही है, तो सुलझ सकती है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो उसमें उन्हें सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य कुछ परेशां कर सकता है। घर व व्यापार में जल्दबाजी के फैसले से बचें, नहीं तो भविष्य में यह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है,तो वह आपको प्राप्त हो सकता है।

नोट- 6 मई 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here