सात अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

102
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 07 april : सात अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बुधवार का पंचांग

सात अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी रात के 02.28 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 03.33 बजे तक। योग- साध्य दोपहर के 02.30 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.42 बजे। राहुकाल- दिन के 12.33 से 01.58 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बृहस्पतिवार का पंचांग

आठ अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी अगले दिन तड़के 03.15 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा अगले दिन तड़के 04.58 बजे तक। योग- शुभ दोपहर के 01.52 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- दिन के 01.58 से 03.33 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.58 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात अप्रैल का राशिफल

पढ़ें सात अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से दिन थोड़ी परेशानी वाला रहेगा। खर्च की तुलना में धन की आमद कम ही रहेगी। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले परिजनों से सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। अधिक काम से कमजोरी सी महसूस होगी।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। बात करते समय शब्दों के चुनाव का ध्यान रखें। विरोधियों से आज विशेष रूप से सचेत रहें। परिवार में किसी छोटी सी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) निर्णय लेते समय आज हर पहलू पर ठीक से विचार कर लें। फैसला उलटा भी पड़ सकता है। परिवार के लोगों की इच्छाओं का सम्मान करें। व्यवसायी वर्ग कुछ समय के लिए निराश हो सकते हैं। वे निराशा में कोई फैसला नहीं लें। धैर्य बनाए रखें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरीपेशा लोग अधिकारी से सतर्क रहें। आज उनका रुख बेहद सख्त रह सकता है। दोपहर बाद अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिणाम से थोड़े निराश हो सकते हैं। बेहतर होगा कि इसे झटक कर कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ न कुछ व्यवधान आता रहेगा। आर्थिक रूप से सावधान रहें। खासकर उधार लेन-देन से परहेज करें। अन्यथा पैेस फंस सकते हैं। परिवार में भी आर्थिक कारणों को लेकर खींचतान संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) सात अप्रैल का राशिफल चुनौती वाला है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। उनसे सतर्क रहें। खासकर राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कड़ी चुनौती का समय है। धार्मिक गतिविधियों से शामिल होने से मन को शांति मिलेगी।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। अन्यथा रिश्तो में दरार पड़ सकती है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। कुछ समय से प्रतिकूल स्थिति में शीघ्र ही सुधार आने का योग बन रहा है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आप अपने साहस और बुद्धिमानी से इन्हें पराजित करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने मन की दुर्बलता के दुर्गुणों का त्याग करना होगा। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। आज आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों से मेल मिलाप रखना होगा

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में फायदे का योग है। स्थिति मजबूत हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। उनके साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन अनुकूल है। भाग्य आप पर मेहरबान है। पुरानी लंबित योजना को अब अमलीजामा पहना सकते हैं। यदि कार्यक्षेत्र और स्थानम ें बदलाव की योजना है तो उस पर अमल करें। परिवार का हर तरह से सहयोग मिलेगा।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। मुनाफा मिलने का योग है। यदि कारोबार को विस्तार देना चाहते हैं तो अवश्य करें। अभी समय अनुकूल है। खान-पान में सतर्कता बरतें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज भाग्य और मेहनत दोनों का आपको साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। उचित होगा कि पुराने लटके कामों को आज प्राथमिकता से पूरा कर लें। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

नोट- सात अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो धनिया या तिल खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here