सात मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

122
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
19 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 07 May : सात मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

07 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- एकादशी दिन के 03.32 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद दिन के 12.26 बजे तक। योग- वैधृति रात के 07.31 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.36 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.00 बजे। राहुकाल- दिन के 10.37 से 12.18 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

08 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी शाम के 05.20 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद दिन के 02.47 बजे तक। योग- विष्कुंभ रात के 08.00 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.01 बजे। राहुकाल- दिन के 08.56 से 10.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात मई का राशिफल

पढ़ें सात मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल है। अपने काम के साथ साझेदारी के लिए पहल कर सकते हैं। कार्य विस्तार का योग बन रहा है। धन प्राप्ति भी होगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां और अवसर लेकर आ रहा है। काम का दबाव बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रु भारी पड़ सकते हैं। उनकी वजह से कुछ व्यवधान आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथु

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। डॉक्टर के निरंतर संपर्क में रहें। यदि आप कहीं पर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए समय ठीक नहीं है। अभी रुक जाएं।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यापार में विस्तार के लिए आज शुभचिंतकों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। उसमें थोड़ा जोखिम है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आप की विशेषता आपके काम आएगी। इससे संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा। इसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। अतः आज सावधान रहें। पूरी एकाग्रता से कार्य करें। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्च पर नियंत्रण बनाकर रखें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। थोड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि चिंता नहीं करें। दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं। प्रेमी जोड़े के लिए समय अनुकूल है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सात मई का राशिफल आपके अनुकूल है। घर और कार्यक्षेत्र में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भविष्य की योजना पर भी निवेश कर सकते हैं। इसका लाभ मिलेगा। कारोबारियों के लिए यह समय कामकाज को विस्तार देने के लिए अत्यंत शुभ है।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) स्थाई संपत्ति से लाभ मिलने की आशा है। दोस्तों के साथ जरूरी विषय पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। यदि आप लंबे समय से किसी वस्तु की प्राप्ति की कामना कर रहे थे, तो उसकी प्राप्ति हो सकती है।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) परिवार की समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान दें। फिलहाल उसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक कारोबार में आपको पिता या किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति भरा रहेगा। नए कांट्रेक्ट को स्वीकार कर सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। धन लाभ का योग बन रहा है। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो सकती है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र और परिवार में स्थिति अच्छी रहेगी। दोनों जगह संतुलन बनाने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा। गुरुजनों के सहयोग से छात्रों के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। खान-पान में सतर्कता बरतें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) किसी को भी बिन मांगे सलाह नहीं दें। आप पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। शाम के समय धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। व्यस्तता के बीच भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेंगे। इससे खुशी मिलेगी।

नोट- सात मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here