आठ मई का राशिफल और दो दिन का पंचांग

165
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 08 May : आठ मई का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

08 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी शाम के 05.20 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद दिन के 02.47 बजे तक। योग- विष्कुंभ रात के 08.00 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.01 बजे। राहुकाल- दिन के 08.56 से 10.37 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

09 मई। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- वैशाख। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी रात के 07.30 बजे तक। नक्षत्र- रेवती शाम के 05.29 बजे तक। योग- प्रीति रात के 08.44 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.01 बजे। राहुकाल- दिन के 05.20 से 07.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.51 ले 12.45 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ मई का राशिफल

पढ़ें आठ मई का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श करेंगे। प्रेमी जोड़ों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे। उनसे सतर्क रहें। वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपका सारा काम जल्दी खत्म होगा। कुछ समय परिवार के साथ भी बिताएंगे। इससे आपको मानसिक शांति और मजबूती मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) किसी व्यक्ति की मदद से समाप्त होगी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुशी मनाते नजर आएंगे। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने व्यवसाय में आप धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में अधिकारी का आपको साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन से आप अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ेंगे। पदोन्नति या बड़ी जिम्मेदारी मिलने का योग है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आप सांसारिक सुख-भोग के साधनों पर खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा। अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है। परिवार के बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। छोटे भाई-बहन के विवाह की योजना आगे बढ़ेगी। इस वजह से विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। चोट या रोग से हानि संभव है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आठ मई का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। अपनी पढ़ाई में एकाग्रता के साथ जुटे रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र कड़ी मेहनत के बाद भी आय बढ़ने का रास्ता नहीं दिखेगा। इससे निराशा हावी होगी। मन में बदलाव का विचार आएगा। अभी फेरबदल उचित नहीं है। जहां हैं, वहाँ धैर्य और शांति से टिके रहें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। भविष्य की बातों पर सार्थक चर्चा होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है। प्रयास करें कि विवाद बढ़े नहीं।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन ठीक नहीं है। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। ध्यान रखें कि अपव्यय नहीं हो। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते आप परिवार पर कम ध्यान दे सकेंगे। इससे जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक हो सकती है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो फिलहाल रुक जाएं। अन्यथा भविष्य में आपको हानि हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नया कर सकते हैं। इस प्रयोग की सराहना होगी। पिछले कुछ दिनों से चल रहे तनाव से राहत मिल सकती है। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में हर्ष होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परेशानी का खतरा है।

नोट- आठ मई का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here