नौ अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

130
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 09 april : नौ अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

नौ अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोर्दशी अगले दिन तड़के 04.27 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद पूरा दिन और पूरी रात। योग- ब्रह्म दोपहर के 01.34 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.43 बजे। राहुकाल- दिन के 10.48 से 12.23 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

दस अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 06.46 बजे तक। फिर उत्तर भाद्रपद। योग- ब्रह्म दोपहर के 01.35 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.44 बजे। राहुकाल- दिन के 09.12 से 10.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ अप्रैल का राशिफल

पढ़ें नौ अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा है। हालांकि विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता की स्थिति रहेगी। अध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ समय से आ रही बाधा दूर होगी। लाभ की स्‍थिति बन रही है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। कहीं आते-जाते समय तथा कार्य करते समय लापरवाही न बरतें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ समय से आ रही बाधा दूर होगी। लाभ की स्‍थिति बन रही है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। कहीं आते-जाते समय तथा कार्य करते समय लापरवाही न बरतें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिरता महसूस होगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। विवाद न करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा। तभी सफलता मिल सकेगी।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्तता भरा रहेगा। खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में तेजी के लिए आज नए-नए उपकरणों का प्रयोग करेंगे। आपके सटीक निर्णय लेने की क्षमता का कार्यक्षेत्र में भरपूर लाभ मिलेगा।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आर्थिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। अन्यथा आप आर्थिक संकट में फंस सकते हैं। संतान या छोटे भाई-बहन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आठ अप्रैल का राशिफल आपके लिए अच्छा है। दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपने पहले जो परिश्रम किए हैं, उसका फल मिलने का समय आ रहा है। संतान का प्रदर्शन बेहतर होगा। उसके प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसाय के लिए कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इससे आपको लाभ होगा। हालांकि आज का दिन साजिश का दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नहीं तो बेवजह के चक्कर में फंस सकते हैं।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज कोई मित्र आपसे मदद की अपेक्षा कर सकता है। यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसके समाप्त होने के आसार हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। खान-पान में सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। अधिक परेशान न हों। यह तात्कालिक स्थिति है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। उन्हें मनाने की कोशिश करें। कला के क्षेत्र में काम करने वाले को बड़ा मौका मिल सकता है।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके सामने आज आकस्मिक रूप से कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा। पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) भाग्य आप पर मेहरबान है। खासकर भविष्य को लेकर जो भी पुरानी योजना है, उसे दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक रूप से आपको सम्मान मिलने का योग है। निवेश के लिए भी अच्छा अवसर है। भविष्य में बड़ा फायदा होगा।

नोट- नौ अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- धन प्राप्ति और रोग नाश के लिए रामबाण हैं ये मंत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here