एक अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

70
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 1 April : एक अप्रैल 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

1 अप्रैल। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या दिन के 11.53 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद दिन के 10.40 बजे तक। योग- ब्रह्म सुबह के 09.37 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.39 बजे। राहुकाल- दिन के 10.52 से 12.25 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.00 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

2 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- प्रतिपदा दिन के 11.58 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 11.21 बजे तक। योग- इंद्र सुबह के 08.31 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.10 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.39 बजे। राहुकाल- दिन के 09.18 से 10.51 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.00 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें एक अप्रैल 2022 को कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन तनावपूर्ण रह सकता है। इसे ठीक करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जीवनसाथी से विवाद का खतरा है। ऐसा होने पर समस्या और बढ़ेगी। यदि वह नाराज हों, तो उन्हें मनाने की पहल करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आपके लिए समय सामान्य रहने वाला है। हालांकि भविष्य से संबंधित कुछ उलझनों सामने आएंगी। इससे आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। इससे उबरने के लिए आप अपने किसी प्रिय मित्र से विचार-विमर्श करेंगे।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आप अपने काम में आज कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इसमें आपको कड़वी बातें सुनने को मिल सकती है। उचित होगा कि इससे विचलित हुए बिना किसी अनुभवी से सलाह लें। वे आपको उत्तम सलाह देंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस पर गहरी नजर रखें। आपको अवसर को पहचानना होगा, तभी आप उसका उचित लाभ प्राप्त कर पाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का भी योग बन रहा है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) एक अप्रैल 2022 का दिन मिश्रित है। कोई वरिष्ठ आपको सलाह देंगे। उसे गंभीरता से लें। उस पर अमल करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी। संतान पक्ष से आज आपको सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। यदि आपकी योजना जीवनसाथी को नए व्यवसाय में लगाने की है, तो उसके लिए समय उत्तम है। इस दिशा में आगे बढ़ें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। इसका पूरा लाभ उठाने के लिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। तभी आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यवसाय कर रहे लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण उन्हें कुछ असुविधा होगी। आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपये का इंतजाम करना पड़ सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आप किसी को भी सलाह देने से परहेज करें। आपकी सलाह दूसरे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज आप धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसका आपको लाभ भी मिलेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। पहले आपने जिसमें निवेश किया है, अब उससे आपको ठीक-ठाक लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई उपहार मिलने का योग बन रहा है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज यदि आप अपने व्यवसाय में किसी अनुभवी से सलाह लेकर नया बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियों के कारण घर पर पूरा ध्यान नहीं दे सकेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) व्यवसायियों के लिए थोड़ी उलझन का समय आ रहा है। आपका व्यवसाय थोड़ा धीमा हो सकता है। इसके कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको उसका सामना साहस दिखाकर करना होगा।

नोट- एक अप्रैल 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here