एक अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

122
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 1 August : एक अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

एक अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी सुबह के 07.56 बजे तक। उसके बाद नवमी। नक्षत्र- भरिणी शाम के 07.36 बजे तक। योग- गंड रात के 10.02 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.42 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.12 बजे। राहुकाल- शाम के 05.31 से 07.12 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

दो अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- नवमी सुबह के 10.27 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका रात के 10.44 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 11.07 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.43 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.11 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.24 से 09.05 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.54 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक अगस्त 2021 का राशिफल

एक अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में खींचतान रहेगी। इससे मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापारियों को लाभ कम होगा। हालांकि आवश्यकतानुसार धन की प्राप्ति हो जाएगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन अनुकूल है। लंबे समय से रुके हुए आपके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। इससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगा।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे। इस कारण आपको कम समय में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य में समस्या संभव है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपको अवसर मिलेंगे लेकिन उनके हाथ से निकलने का खतरा है। इससे बचाव के लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना पड़ेगा। राजनीति में सक्रिय जातक के विवाद में फंसने की स्थिति बनेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कार्यक्षेत्र और परिवार में संतुलन बनाना आज चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामकाज से संबंधित व्यस्तता रहेगी। इस बीच घर की फरमाइशें भी सामने आएंगी। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) एक अगस्त 2021 का राशिफल ठीक-ठाक है। कामकाज से संबंधित कई नवीन और उपयोगी अनुभव आपको प्राप्त होंगे। इससे आपका प्रदर्शन निखरेगा। कई क्षेत्रों में आपकी साख बढ़ेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) पुरानी लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। उन पर शीघ्र अमल करें। घर के कुछ अधूरे कार्य भी आज पूरे कर लेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपके व्यवहार में जिद्दीपन रहेगा। आप अपनी बात मनवा कर ही दम लेंगे। इसका फायदा कार्यक्षेत्र में मिलेगा। तय समय में आप लक्ष्य पा लेंगे। उधर, जीवनसाथी से विवाद संभव है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो कुछ नजदीकी लोगों से आपके कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। अधूरे कार्य पूरे होने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कद बढ़ेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण सामाजिक सम्मान पर असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता होने की आवश्यकता है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें और लेन-देन में सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

नोट- एक अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here