एक जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

153
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 01 June : एक जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

01 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- सप्तमी रात के 12.46 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा दिन के 04.08 बजे तक। योग- वैधृति पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.02 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.24 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.15 बजे। राहुकाल- दिन के 03.47 से 05.31 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.51 से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

02 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अष्टमी रात के 01.12 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा शाम के 05.00 बजे तक। योग- विष्कंभ पूरा रात के 02.27 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.15 बजे। राहुकाल- दिन के 12.19 से 02.03 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक जून का राशिफल

पढ़ें एक जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपको आकस्मिक लाभ मिल सकता है। किसी से उपहार-भेंट मिलने का योग है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ेगा। दोपहर बाद तनाव बढ़ सकता है। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज कोई पुराना रोग उभर सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में मतभेद का खतरा है। जोखिम और जमानत संबंधी कार्य को फिलहाल टाल दें। कारोबार ठीक-ठाक चलेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय समस्या हो सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन अनुकूल नहीं है। दूरगामी लाभ वाले अनुबंध निरस्त हो सकते हैं। फिर भी आज रूटीन से अधिक कमाई किसी न किसी रूप में हो ही जाएगी। हालांकि आज धन हाथ में ज्यादा देर रुकना संभव नहीं है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन मिला-जुला रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। विरोधी साजिश रचेंगे। अधिकारियों से बात मनवाने के लिए आज युक्ति लगानी होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज किसी से भी बहस नहीं करें। विवाद का असर लंबा चल सकता है। जीवनसाथी से भी तनाव का योग है। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। दूसरों से किसी सहयोग की अपेक्षा नहीं करें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) एक जून का राशिफल अनुकूल है। शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन का कार्य करने वाले को बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। कानूनी विवाद में सफलता मिलने का योग है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आकस्मिक खर्च का योग है। इससे आर्थिक समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के बारे में कोई चिंता रह सकती है। कामकाज के मामले में समय ठीक है। पहले किए गए कार्य की प्रशंसा होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन अनुकूल है। पुरानी योजना पर अमल कर सकते हैं। व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें तो फायदा अधिक होगा। नए अवसर सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन भर भागदौड़ बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक यात्रा में सफलता का योग है। उसमें लाभ के अवसर मिलेंगे। लंबित योजना वाले नए काम शुरू कर सकते हैं।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज लेन-देन में सावधानी बरतें। धोखा होने का खतरा है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समय के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है। विवेक का प्रयोग करें।

नोट- एक जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें : अशुभ ग्रहों को ऐसे बनाएँ शुभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here