एक अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

114
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 1 October : एक अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

01 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी रात के 11.03 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य रात के 02.58 बजे तक। योग- शिव शाम के 06.39 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.14 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.07 बजे। राहुकाल- दिन के 10.41 से 12.10 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.47 से 12.34 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

02 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी रात के 11.10 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा रात के 03.35 बजे तक। योग- सिद्ध शाम के 05.47 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.06 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.12 से 10.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.46 से 12.34 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

एक अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें एक अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। आज जो भी कार्य करेंगे वह मेहनत के बाद सफल होगा। धन की आमद संतोषजनक रहेगी। महिला जातक शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नहीं होंगे। धर्म-कर्म में आपकी आस्था रहेगी लेकिन आज पूरा समय नहीं दे पाएंगे। अपनी सुख-सुविधा की वृद्धि के विचार बनेंगे।

यह भी पढ़ें- शुक्र, शनि, राहु और केतु हो जाएंगे अनुकूल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) भविष्य की योजनाओं को लेकर कुछ काम करेंगे। इसमें जल्दी ही कुछ खर्च भी करना पड़ेगा। इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शाम को प्रियजन से मुलाकात संभव है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आप अपने बुद्धि बल से धन और सम्मान पाएंगे। सामाजिक रूप से आपके विचार पसंद किए जाएंगे। आपकी बातों को अधिक महत्व मिलेगा इस कारण आज आपके विरोधियों में वृद्धि संभव है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) एक अक्टूबर 2021 का राशिफल मिला-जुला रहेगा। आपके व्यवहार में कुछ न कुछ कमी आएगी। आपके आचरण से प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा। उचित होगा कि मौन रहें। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आपका कुछ लोगों से विवाद हो सकता है। घर के वातावरण पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। आज किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। इसमें भी परेशानी का योग है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका कद बढ़ सकता है। आपके स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। इसमें लगने से आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज अपने काम पर ईमानदारी से फोकस करें। जोड़-तोड़ की नीति पर चलेंगे तो सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में लापरवाही की तो अधिक परेशानी हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने मतलब के काम के प्रति सतर्क रहें। इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है। अनावश्यक, विशेष रूप से दूसरे के कामों में रुचि नहीं। अन्यथा नुकसान होगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। जितना श्रम करेंगे उस तुलना में लाभ कम होगा। इससे निराशा होगी। घर में पूजा-पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्य होने से मानसिक बल मिलेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) काफी समय से लटके कार्य के संपन्न होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्रों से काफी समय बाद मुलाकात होगी। उनके साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) अपनी वाणी में मधुरता और व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। विशेष रूप से सहकर्मियों एवं गरीबों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इससे आपको लाभ होगा। परिवार के साथ समारोह जा सकते हैं।

नोट- एक अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- तंत्र का केंद्र कामाख्या मंदिर, होती है मनोकामना पूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here