दस अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

124
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 april : दस अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

दस अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी पूरा दिन और पूरी रात। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद सुबह के 06.46 बजे तक। फिर उत्तर भाद्रपद। योग- ब्रह्म दोपहर के 01.35 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.44 बजे। राहुकाल- दिन के 09.12 से 10.47 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

11 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी सुबह के 06.03 बजे तक। उसके बाद अमावस्या। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद सुबह के 08.58 बजे तक। योग- इंद्र दोपहर के 01.53 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.45 बजे। राहुकाल- शाम के 05.09 से 06.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दस अप्रैल का राशिफल

पढ़ें दस अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखें तो थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। उचित होगा कि आज हर तरह के लेन-देन से परहेज करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) काफी समय से रुके कार्य पूरे होने का योग बन रहा है। आज आर्थिक रूप से अच्छी शुरुआत हो सकती है। लेन-देन के लिए भी दिन अनुकूल है। निवेश करने पर भविष्य में उसका भरपूर लाभ मिलेगा। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत हो सकता है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से आपके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रह सकते हैं। शाम से किसी गंभीर मसले पर मंत्रणा कर सकते हैं। इसमें भविष्य में कुछ योजनाएं बनाएंगे।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आपका प्रभाव बढ़ेगा। इससे आपके शत्रु परेशान रहेंगे। इससे आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। परिवार की शान-शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता या परिवार के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन मिश्रित फल लेकर आया है। ससुराल पक्ष से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। अन्यथा संबंधों में कटुता आ जाएगी। मित्रों से मुलाकात का योग है। उनके साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) ग्रह दशा आपकी परीक्षा ले सकती है। कोई नजदीकी आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। पुराने विवाद से मुक्ति मिल सकता है। घर की आकस्मिक जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। उसमें धन अधिक व्यय होगा।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दस अप्रैल का राशिफल आपके लिए शुभ है। रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम का योग बना रहा है। इससे परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। निवेश करने के लिए आज दिन उत्तम है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होने का योग है। विद्यार्थियों को थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। कठिन परिश्रम और एकाग्रता ही उनके लिए फिलहाल एकमात्र विकल्प है। रोजगार की दिशा में प्रयास करने वाले को सफलता मिलेगी।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक कारणों से मन अशांत रह सकता है। दोपहर से पहले व्यापार के लिए किए गए कार्य का अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। खुद को संयमित रखें। दोपहर बाद स्थिति ठीक होने लगेगी।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) परिवार में कलह सिर उठा सकती है। शांत रहें और संयम रखें। अन्यता रिश्ते में दरार पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल समय है। कद बढ़ेगा। पदोन्नति मिलने की भी संभावना बन रही है। आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) मध्यम रूप से लाभदायक दिन रहेगा। आपके हाथों किसी जरूरतमंद की मदद हो सकती है। आज किसी सामाजिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। खान-पान में संयम बरतें।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) मेहनत करेंगे तभी भाग्य का साथ मिलेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपको एक अवसर मिलना चाहिए। कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है। हालांकि आपके लिए आज सबसे बड़ी बाधा आपकी लापरवाही रहेगी। आलस्य आप पर भारी पड़ सकता है।

नोट- दस अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- जप के बाद भी नहीं मिलता मनचाहा फल, जानें कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here