दस अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

130
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 August : दस अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

दस अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया रात के 06.05 बजे तक। नक्षत्र- मघा सुबह के 09.53 बजे तक। योग- परिघ रात के 08.30 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.05 बजे। राहुकाल- दिन के 03.46 से 05.25 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

11 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- तृतीया शाम के 04.53 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी सुबह के 09.32 बजे तक। योग- शिव शाम के 06.28 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.48 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.04 बजे। राहुकाल- दिन के 12.26 से 02.06 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दस अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें दस अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपनी संतान की भविष्य की योजनाओं के लिए थोड़ा चिंतित नजर आएंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति उलझनपूर्ण रहेगी। इसके आपको मानसिक तनाव होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ससुराल से आपको मान-सम्मान मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन आपके लिए कठिन चुनौती लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में खींचतान बनी रहेगी। काम का दबाव भी रहेगा। उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। अन्यथा आपको ही नुकसान हो सकता है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए सफलतादायक है। आज आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे। उससे आपको लाभ मिल सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में सफलता मिलेगी। हालांकि सुस्ती से परेशानी हो सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दस अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। किसी पुराने विवाद से आपको छुटकारा मिल सकता है। यदि कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परेशानी हो सकती है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन आपके इच्छानुसार परिणाम देने वाला रहेगा। इससे घर-परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) प्रतिकूल स्थिति के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में आज विरोधी परेशान करेंगे। उनसे सावधान रहें और शांति से मुकाबला करें। अपने काम से ध्यान नहीं हटने दें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) सफलता प्राप्ति के लिए आपको अधिक व्यावहारिक रुख अपनाना होगा। कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। हालांकि इसे लेने से पहले वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह भी लें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) संतान को सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपने प्रियजनों के सहयोग से व्यवसाय को और आगे बढ़ाएंगे। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) कड़े परिश्रम की आवश्यकता है। तभी आपका सपना पूरा हो सकेगा। स्थिति अनुकूल नहीं है। परिश्रम से अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। प्रेमीजन की यात्रा की योजना बन सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामकाज की चिंता आपको परेशान कर सकती है। नौकरी और व्यवसाय में यदि अपनी स्थिति को सुधार चाहते हैं, तो आपको आलस्य को त्यागना होगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

नोट- दस अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here