10 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

90
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 january : 10 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

10 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी दिन के 12.24 बजे तक। नक्षत्र- रेवती सुबह के 08.50 बजे तक। योग- शिव सुबह के 10.37 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.42 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.34 से 09.52 बजे तक। अभिजीत- 12.08 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

11 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी दिन के 02.21 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 11.10 बजे तक। योग- सिद्ध सुबह के 10.56 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.43 बजे। राहुकाल- दिन के 03.06 से 04.24 बजे तक। अभिजीत- 12.08 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

10 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 10 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपका कामकाज ठीक-ठाक चलेगा। हालांकि अधिक पाने की चाह के कारण कुछ न कुछ अभाव अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करने का भी योग है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी। हालांकि सफलता मिलने का भी योग है। काम अधिक होने से थकान का अनुभव करेंगे। प्रियजनों में थोड़ी-बहुत टोका-टोकी के बाद भी एकता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा सुधार वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने से मनोयोग से कामकाज कर सकेंगे। आज मेहनत का फल तुरंत पाने की इच्छा न रखें। अन्यथा निराश होना पड़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) व्यावसायिक कार्य अव्यवस्थित रहेंगे। इसके बाद किसी का सहयोग मिलने पर कार्यों में गति आएगी। लाभ की संभावनाएं भी बनेंगी। हालांकि आशाजनक परिणाम नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) छोटी सफलता मिलने पर भी अहम की भावना आएगी। इससे बचें, अन्यथा बड़े लाभ से वंचित रह जाएंगे। धन की आमद आज खर्च लायक ही होगी। परिजन का व्यवहार थोड़ा परेशान कर सकता है।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आपकी स्थिति थोड़ी निराशाजनक रहेगी। दिन के आरंभ में नुकसान के भय से कार्य करने से कतराएंगे। दोपहर बाद आपको किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) 10 जनवरी 2022 का राशिफल आपके अनुकूल है। काफी समय से रुके कार्य पूरे होंगे। आय के नए स्रोत बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आपमें भावुकता अधिक रहेगी। प्रारंभ में दिनचर्या व्यवस्थित रहने से लाभ की आशाएं बनी रहेंगी। बाद में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से कामकाज पर फोकस नहीं कर पाएंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिला-जुला फल वाला है। आज आप धैर्य का परिचय दें। ध्यान रखें कि आपके वाणी और व्यवहार से किसी का दिल नहीं दुखे। अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। धन लाभ अपेक्षा से कम होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति के योग है। आपमें परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। अपने कार्य छोड़ अन्य की सहायता करने में तत्पर रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सतर्क रहें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन आपके लिए बेचैनी वाला है। किसी न किसी व्यवधान के कारण कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। फिर भी मेहनत करने में कसर नहीं रखें। अधिक परिश्रम से ही बाद में स्थिति अनुकूल बनेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कुछ दिनों से कमजोर पड़ रहा आपका आत्मविश्वास पुनः जाग्रत होगा। परिस्थितियां भी अनुकूल बनने लगेंगी। फिर भी आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। सोच-समझकर ही काम करें।

नोट- 10 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here