10 जनवरी का राशिफल पढ़ें, जानें किसका कैसे बीतेगा दिन

89
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 january : 10 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें किसका कैसे बीतेगा दिन। इसमें देखें दो दिन का पंचांग। साथ में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

10 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- द्वादशी शाम के 04.52 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा सुबह के 10.50 बजे तक। योग- गंड- दिन के 11.50 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.42 बजे। राहुकाल- शाम के 04.24 से 05.42 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

11 जनवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। ऋतु- शरद। मास- पौष। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी दोपहर के 02.32 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह के 09.10 बजे तक। योग- ध्रुव अगले दिन सुबह के 05.39 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.43 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.34 से 09.52 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

10 जनवरी का राशिफल

10 जनवरी का राशिफल पढ़ें। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे? किसका कैसे बीतेगा आपका दिन? किसका साथ देगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

समय बहुत अच्छा है। घर में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। कारोबारियों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। लाभ होने का योग है। अगर किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी अभी समय ठीक है। नए काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

वृष

पूर्व में किए गए किसी कार्य का मनचाहा परिणाम मिल सकता है। भाग्य और परिश्रम पूर्णतः सकारात्मक परिणाम देंगे। कारोबारियों को थोड़ी-बहुत समस्याएं महसूस हो सकती है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। समस्याएं जल्दी खत्म हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

मिथुन

किसी दूरदराज के स्थान की यात्रा का योग बन रहा है। जो लोग व्यापार करना चाहते हैं, आगे बढ़ सकते हैं। उनके लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग है। इस बीच अधिकारियों के साथ मतभेद भी संभव है। जहां तक हो सके विवाद को दबा दें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

कर्क

आपका पूजा पाठ में ज्यादा मन लगेगा। घर पर भी कोई आध्यात्मिक कार्य हो सकता है। मानसिक शांति महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी विवाद को निपटाने के तरीके से अधिकारी प्रसन्न होंगे। साझेदारों के साथ कोई बड़ा विवाद हो सकता है। आप अपने साथ धोखा जैसा भी महसूस कर सकते हैं।

सिंह

नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है। परेशान नहीं हों। स्थिति में कुछ ही समय में बदलाव होगा। सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों को व्यापार में थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। कोई पुरानी संपत्ति की वजह से घर-परिवार में विवाद संभव है।

कन्या

कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी का योग है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद या झगड़ा हो सकता है। संतान पर अधिक खर्च करने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी करीबी के साथ विवाद संभव है।

तुला

10 जनवरी का राशिफल आपके लिए शुभ रहने वाला है। आप हर क्षेत्र में अब खुद मोर्चा संभालेंगे। दिए गए हर कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे। सुख-सुविधा में वृद्धि होने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। उन्हें कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। धैर्य बनाकर प्रयास करें।

वृश्चिक

कारोबारियों के लिए समय अच्छा है। आप अपनी मेहनत के बल पर अपने काम को नहीं ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। हालांकि नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का दवाब ज्यादा हो सकता है। धैर्य और लगन से काम लें। समय पर क्वालिटी वाला काम पूरा होने की वजह से कार्यक्षेत्र शिमें मान सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए ठीकठाक है। धन लाभ होने का योग बन रहा है। पूर्व में दिया गया कर्ज भी वापस मिल जाएगा। स्वास्थ्य के लिए समय बहुत अच्छा है। परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से परेशान हो सकते हैं। उनका उत्साह बढ़ाते रहें। अच्छा परिणाम मिलेगा।

मकर

किसी दूसरे की बातों में ना आएं। खुद अपने फैसले लें। कोई आपके स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। जहां तक हो सके आज हर इंसान से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। रिश्तेदारी में किसी के साथ जमीन संबंधी विवाद हो सकता है ध्यान रखें। कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा।

कुंभ

पदोन्नति की संभावना है। किसी भी तरह की सफलता को अपने सिर पर नहीं चढ़ने दें। इससे नुकसान होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आप उनसे जिस तरह की भी अपेक्षा करेंगे वे उन पर खरे उतरेंगे। फालतू की चीजों में समय व्यर्थ नहीं गवाएं। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

मीन

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। आपको किसी बात पर अत्याधिक क्रोध आ सकता है। अपनी वाणी व शब्दों पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कोई बड़ा विवाद हो सकता है। किसी और की बातों में आकर झगड़ा मोल नहीं लें। व्यापारी धीरे-धीरे आगे बढ़ें। जल्दबाजी करने से बचें। अन्यथा नुकसान होगा।

नोट- 10 जनवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here