दस जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

186
18 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
18 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 June : दस जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

10 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या दिन के 04.22 बजे तक। नक्षत्र- रोहिणी दिन के 11.45 बजे तक। योग- धुति सुबह के 07.49 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- दिन के 02.05 से 03.50 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.53 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

वट सावित्री पूजा और शनि जयंती आज

10 जून को शनि जयंती और वट सावित्री व्रत है। शनि की शांति के लिए उपाय आज बहुत कारगर होंगे। शनि पूजा, हवन, शनि का जप और शनिवार का व्रत कल्याणकारी होगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजा करती हैं।

शुक्रवार का पंचांग

11 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा शाम के 06.30 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा दिन के 02.31 बजे तक। योग- शूल सुबह के 08.39 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- दिन के 10.36 से 12.21 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.53 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

दस जून का राशिफल

पढ़ें दस जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज कोई कार्य आपकी इच्छा के विपरीत होगा। इससे थोड़ी निराशा होगी। किसी अंदरूनी मामले को लेकर आज दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी के कार्यों में बाधा आ सकती है। यात्रा करने का योग है।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। दिन भर व्यस्तता के कारण थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आकस्मिक व्यय होने का योग है।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन अच्छा बीतेगा। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास और बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर सकेंगे। कारोबारोबारियों का कामकाज अच्छा चलेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। घर और बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। फैसला लेने या कार्य करने में जल्दबाजी नहीं करें। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आज आपकी भागीदारी होगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए द्वार खोल सकता है। आकस्मिक रूप से कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। इससे बड़ा धनलाभ संभव है। बड़ी सफलता से आपका गिरा हुआ मनोबल फिर से बढ़ेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दस जून का राशिफल मिश्रित फल वाला है। कामकाज में थोड़ा अवरोध संभव है। विरोधियों की साजिश से परेशानी हो सकती है। निवेश के लिए दिन उपयुक्त है। बड़ा लाभ हो सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा प्रियजनों के साथ विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। कारोबारियों का कामकाज अच्‍छा चलेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ समय से संतान पक्ष की ओर से जो चिंताएं बनी हुई थीं, आज अचानक समाधान मिल जाएगा। किसी कार्य में अनावश्यक रूप से उलझे रहेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज विरोधियों से सावधानी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में स्थिति उलझनपूर्ण रहेगी। अपनी मेहनत से आप उनका सफलतापूर्वक सामना कर लेंगे। प्रतिकूल स्थिति के बाद भी आत्मसम्मान बना रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हालांकि आज जोखिम लेने से परहेज करें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। इससे आपकी प्रतिष्ठा और भी बढ़ेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) रचनात्मक कार्य में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। मन में नए विचार व नई योजनाएं आएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। मनोरंजक यात्रा का भी योग बन रहा है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) दिन सतर्क रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। थोड़े परेशान भी कर सकते हैं। आज आर्थिक नुकसान होने का खतरा है। वाहन चलाने में सावधान रहें।

नोट- दस जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here