10 सितंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

103
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 10 September : 10 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

10 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- चतुर्थी रात के 09.57 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा दिन के 12.58 बजे तक। योग- ब्रह्म शाम के 05.43 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.32 बजे। राहुकाल- दिन के 10.44 से 12.18 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.53 बजे से 12.43 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

11 सितंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- भाद्रपद। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी रात के 07.37 बजे तक। नक्षत्र- स्वाति दिन के 11.23 बजे तक। योग- इंद्र दिन के 02.42 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.31 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.11 से 10.44 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.53 बजे से 12.42 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

10 सितंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 10 सितंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल नहीं है। आकस्मिक व्यय का योग है। आज किसी भी तरह के विवाद में हिस्सा न लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। इस कारण वे विवाद का सहारा लेकर आपको फंसा सकते हैं।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अच्छा है। कामकाज में सफलता मिलेगी। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज जल्दबाजी में फैसला नहीं करें।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आय के नए स्रोत बनेंगे। धनार्जन होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शेयर बाजार और म्युचुअल फंड इत्यादि से धनार्जन होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट एवं उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। विशेष रूप से व्यवसाय अच्छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि का योग है। जोखिम और जमानत के कार्य को आज टाल दें। चिंता और तनाव रहेंगे। काम में आलस्य नहीं करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 10 सितंबर 2021 का राशिफल मिश्रित फल वाला है। रचनात्मक क्षेत्र में काम करने वाले को सफलता मिलेगी लेकिन आर्थिक लाभ का योग नहीं बन रहा है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। विशेष रूप से अपने क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बात बिगड़ सकती है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज किसी भी तरह के लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। हस्ताक्षर करने या फैसला करने से पहले आवश्यक कागजात ध्यान से पढ़ लें। धोखा होने का खतरा है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कामकाज के संबंध में व्यस्तता रहेगी। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। उसमें लाभदायक संबंध बनेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) भाग्य आज आपके साथ है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पुरानी महत्वाकांक्षी योजना को पटरी पर लाने का भरपूर प्रयास करें। उसमें सफलता मिलेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कामकाज के लिहाज से समय अच्छा है। यदि नए काम की तलाश में लगे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी के साथ ही निश्चितता भी आएगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज आपके कौशल और बुद्धि का दिन है। उसके सही प्रयोग से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में यदि साझेदारी करना चाहते हैं तो वह ठीक चलेगा। दूसरों के कार्य में आज हस्तक्षेप नहीं करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे।

नोट- 10 सितंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के साथ सुधारें अपनी ग्रह दशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here