11 अप्रैल का राशिफल और दो दिन का पंचांग

130
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 11 april : 11 अप्रैल का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

रविवार का पंचांग

11 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी सुबह के 06.03 बजे तक। उसके बाद अमावस्या। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद सुबह के 08.58 बजे तक। योग- इंद्र दोपहर के 01.53 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.45 बजे। राहुकाल- शाम के 05.09 से 06.45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.57 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सोमवार का पंचांग

12 अप्रैल। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या सुबह के 08.00 बजे तक। नक्षत्र- रेवती दिन के 11.30 बजे तक। योग- वैधृति दिन के 02.28 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.45 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.35 से 09.10 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11.56 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 अप्रैल का राशिफल

पढ़ें 11 अप्रैल का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) भूमि या भवन खरीदने की यदि योजना है तो आगे बढ़ें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि हो सकती है लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम वाले कार्य आज टालें। दूसरों के मामले से खुद को दूर रखें। अन्यथा विवाद में फंस जाएंगे।

वृष

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) भाग्य आप पर मेहरबान है। दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए स्थितियां थोड़ी अनुकूल हो सकती हैं। मानसिक स्थिरता मिलेगी। धन प्राप्ति का मार्ग दिखने लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन उलझन वाला रहेगा। कार्य व्यस्तता से थकावट महसूस करेंगे। सावधान रहें और बातचीत में संयम बरतें। चोट या बीमारी का खतरा है। अन्य मामले में दिन ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पुरानी योजना फलीभूत होगी।

कर्क

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आर्थिक रूप से दिन मिला-जुला फल देने वाला है। निवेश और लेन-देन में धन हानि का खतरा रहेगा। हालांकि कारोबार में फायदा का योग है। काम बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है।

सिंह

(यदि राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है। कार्यक्षेत्र में आपका स्वाभिमान बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खुद का ध्यान रखें। पुराना रोग उभर सकता है। काफी समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग बन रहे हैं।

कन्या

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 11 अप्रैल का राशिफल आपके पुरुषार्थ को साबित करेगा। कार्यक्षेत्र में किए जा रहे आपके प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। बाहर जाने से लाभ होगा। आलस्य को हावी न होने दें। आकस्मिक रूप से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

तुला

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा नहीं है। अनावश्यक रूप से खर्च अधिक होगा। कर्ज लेने या क्रेडिट कार्ड के अधिक का अधिक उपयोग करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में रूटीन कामकाज में बाधा होगी। इस वजह से चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) लेन-देन में सावधान रहें। बेहतर होगा कि आज उससे परहेज करें। धन हानि का खतरा है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभ देगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। संभव हो तो कम से कम बोलें।

धनु

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव का योग बन रहा है। आपकी कार्य पद्धति में भी सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं सकेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन मिला-जुला फल देने वाला है। कामकाज में आज जल्दबाजी न करें। उलझ सकते हैं। बाहर से मिली सहायता से कार्य सुगम होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के मामले में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

कुंभ

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि हो सकती है। जोखिम के कार्य आज टाल दें। दूसरों की जिम्मेदारी नहीं लें। निवेश के लिए समय अनुकूल है। हालांकि किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। कारोबारियों के लिए समय ठीक है।

मीन

(यदि राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) ग्रहों की दशा आज थोड़ी प्रतिकूल है। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी का कोप भुगतना पड़ सकता है। किसी भी तरह के विवाद से बचें। शांति और धैर्य से स्थिति का सामना करें। परेशान न हों। यह स्थिति दिन भर की ही है।

नोट- 11 अप्रैल का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- मंत्र करे हर समस्या का समाधान, अवश्य प्रयोग करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here