rashifal and panchang of 11 April : ग्यारह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।
रविवार का पंचांग (रामनवमी)
10 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी अगले दिन तड़के 03.15 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य पूरा दिन व पूरी रात तक। योग- सुकर्मा दिन के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.01 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.44 बजे। राहुकाल- शाम के 05.09 से 06.44 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.57 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
सोमवार का पंचांग
11 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी अगले दिन तड़के 04.30 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य प्रातः 06.51 बजे तक। योग- धृति दिन के 12.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.44 बजे। राहुकाल- प्रातः के 07.36 से 09.11 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.57 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
ग्यारह अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए
जानें ग्यारह अप्रैल 2022 राशिफल जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) फालतू की चिंताओं से बचें। कारोबारी मानसिक द्वंद में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का उद्दण्ड व्यवहार परेशानी उत्तपन्न करेगा। घरेलु कार्य पूरे करने में विलम्ब हो सकता है। घर के बुज़ुर्गों की सलाह फायदा दे सकती है। धन लाभ हो सकता है।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन निराशाजनक रहेगा। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वही लटक जाएगा। किसी से भी सहयोग की अपेक्षा ना करें। कारोबारियों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। शाम के वक़्त मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। अचानक से खर्च आपके सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- रोजगार की स्थिति को इस तरह जानें, करें मनोनुकूल
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्यो में थोड़े परिश्रम से सफलता पा लेंगे। नौकरीपेशा थोड़ी दुविधा में रहेंगे। आज कार्यो में सफलता निश्चित रहेगी परन्तु आलस्य का त्याग कर मन को एक जगह केंद्रित रखना आवश्यक है। प्रेम प्रसंगों में आसक्ति रहेगी। आकस्मिक क्रोध आने की समस्या भी रहेगी। धर्म-कर्म में समय देंगे।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आकस्मिक खर्च आने से आर्थिक उलझने बढ़ेंगी। समाज मे स्वयं को अग्र दिखाने का प्रयास करेंगे। मित्रो के साथ हास्य के पल गलतफहमी के कारण अचानक बिगड़ने की सम्भवना है। बाहर के व्यवहार यथा सम्भव सीमित ही रखे। घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताये। लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार और बाहर का वातावरण उत्साह में वृद्धि करने वाला रहेगा। मांगलिक कार्यक्रमो में उपस्थिति आध्यत्म में निष्ठा बढ़ायेगी। अहंकार की भावना मन मे रह सकती है। व्यवसायी वर्ग मेहनत का फल पाएंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ होगा।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) जानें ग्यारह अप्रैल 2022 राशिफल कैसा बीतेगा आपका दिन? सभी कार्य समय से पहले निपट जाएंगे। किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें। अधिकारी आपके कार्य करने के तरीके से प्रसन्न होकर आपको नई ज़िम्मेदारी दे सकते हैं। स्वास्थ थोड़ा परेशान कर सकता है। परिवार में संतान पक्ष के साथ मतभेद हो सकता है। संताने नाराज रह सकती है।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आपके कार्य करने के तरीके को लेकर आलोचना का शिकार हो सकते हैं। व्यापार थोड़ा धीमा रहेगा। अचानक से आए किसी कार्य की वजह से उधार लेना पड़ सकता है। मन में नई योजनाएं आएँगी लेकिन आर्थिक स्थिति बाधा उत्पन्न कर सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है। किसी भी कार्य को सहजता से होने दें जबरदस्ती करने की कोशिश बिगाड़ सकती है।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) कार्यक्षेत्र में हंसी का पात्र बन सकते हैं। अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा। व्यस्तता रह सकती है। महिलाएं ज़िम्मेदारियों में ज्यादा घिर सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक बोलने से बचें। कारोबारियों को धन-लाभ होने के योग हैं। सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी बरतें।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन प्रतिकूल रहेगा। आवेश में आकर किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचें। स्वयजनों से मनमुटाव होगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा बोलने से बचें। कारोबारियों की आशाएं निराशा में बदल सकती हैं। सोची हुई योजनाएं के अचानक लटक जाने से दुखी हो सकते हैं । आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्य में मन कम लगेगा ।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पैसा कमाने में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके स्वभाव से परेशान हो सकते हैं। मन चंचल रह सकता है। माता-पिता की बात टालने से बचें अन्यथा विवाद हो सकता है। मित्रों से मुलाक़ात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातक आर्थिक मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं परन्तु किसी की सहायता मिलने से मन में संतोष रहेगा ।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन शान्ति से बीतेगा। आलस्य आप पर हावी हो सकता है। कारोबारी अपनी लापरवाही के कारण नुकसान में रह सकते हैं। पारिवार में थोड़ी-बहुत अशांति हो सकती है लेकिन बुज़ुर्गों के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घूमने- फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आय से अधिक खर्च होने से थोड़े परेशान रह सकते हैं। महिलाएं कार्य का दवाब अधिक होने से परेशान हो सकती है।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है। किसी की सहायता करने पर भी आलोचना ही मिलेगी। घर-परिवार की ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में आप असफल हो सकते हैं जिस वजह से परिवार के लोग आपसे थोड़ा नाराज़ रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में संयमित व्यवहार रखें। कारोबारियों के शाम तक धन के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।
नोट- ग्यारह अप्रैल 2022 में राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दलिया या घी या दर्पण देख कर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- बेजोड़ है सिद्धकुंजिका स्तोत्र और बीसा यंत्र अनुष्ठान