11 दिसंबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

100
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 11 December : 11 दिसंबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

11 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- अष्टमी रात के 07.12 बजे तक। नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद रात के 10.32 बजे तक। योग- सिद्धि अगले दिन सुबह के 06.04 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.39 से 10.57 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 से 12.35 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

12 दिसंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- मार्गशीर्ष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी रात के 08.02 बजे तक। नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद रात के 12.00 बजे तक। योग- व्यतिपात अगले दिन सुबह के 05.46 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.04 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.25 बजे। राहुकाल- शाम के 04.08 से 05.25 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.54 से 12.36 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 दिसंबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 11 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन की शुरुआत में कार्यों में मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने के कारण इस राशि के जातकों का मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि दिन के मध्य तक आपको चीजें पटरी पर लौटती नजर आने लगेंगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) व्यावसायिक व्यस्तता के चलते भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कुछ प्रभावी लोगों से जुड़ाव होने पर भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। प्रियजनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।

यह भी पढ़ें- आठवीं महाविद्या बगलामुखी शत्रुनाश व स्तंभन में बेजोड़

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज बहुत संभलकर अपने कार्यों को करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी या लापरवाही के चलते होने वाली गलती के कारण आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 11 दिसंबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल लेकर आया है। व्यवसाय में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। कठिन समय में आपके प्रिय आपके साथ परछाईं बन कर खड़े रहेंगे। इससे राहत महसूस करेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। क्रोध करने से बचें और गुस्से अथवा भावना में बहकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लें। अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। वाहन धीरे चलाएं क्योंकि चोट लगने की आशंका है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका कद बढ़ेगा। एक-दूसरे को समझने के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ लंबी अथवा छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे। भाई-बंधुओं और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन मिश्रित फल वाला है। स्थाई संपत्ति के क्रय-विक्रय की योजनाएं बनेंगी। महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी। भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) नोक-झोंक और खींचतान के बीच कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में दोनों एक-दूसरे को प्रसन्न रखने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज के दिन मन थोड़ा विचलित रह सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। आज आपको सगे-संबंधियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको बहुत समझदारी व जिम्मेदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है। अन्यथा बने-बनाए काम खराब हो सकते हैं। प्रियजनों की बातों को खारिज करने के बदले उस पर विचार करें।

नोट- 11 दिसंबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here