11 फरवरी का राशिफल पढ़ें, दो दिन का पंचांग भी देखें

99
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 11 february : 11 फरवरी का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। इसमें दो दिन का पंचांग है। साथ में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

11 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- अमावस्या रात के 12.35 बजे तक। नक्षत्र- श्रवण दिन के 02.05 बजे तक। योग- वरिघा अगले दिन तड़के 03.33 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.03 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.08 बजे। राहुकाल- दिन के 01.59 से 03.22 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

12 फरवरी। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- माघ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा रात के 12.29 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा दिन के 02.23 बजे तक। योग- परिघ रात के 02.20 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.02 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.09 बजे। राहुकाल- दिन के 11.12 से 12.36 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.13 से 12.58 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 फरवरी का राशिफल

पढ़ें 11 फरवरी का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी यात्रा और किसे है पदोन्नति का योग? कौन रहेगा परेशान? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा भाग्य और किसे करना होगा इंतजार? इसके साथ ही अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

कारोबारियों के लिए दिन ठीक रहेगा। अत्याधिक लालच में पड़कर फिलहाल ऐसा कोई भी जोखिम वाला सौदा नहीं करें। वह आगे चलकर आपको नुकसान दे सकता है। पुराने मित्र आपसे कुछ ऐसी अपेक्षाएं कर सकते हैं जिन को पूरा करने में फिलहाल आपको परेशानी महसूस होगी।

वृष

कार्यक्षेत्र में आपको खुद को साबित करने के अनेक मौके मिलेंगे। उसमें आप सफल भी होंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। निवेश करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। अभी समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

मिथुन

जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कार्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लंबे समय से चल रही धन की समस्या भी खत्म हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में विघ्न महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल है।

कर्क

आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उन्नति व वृद्धि वाला है। भौतिक सुख-साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। पुराने निवेश से भी फायदा होने का योग है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप समय से पूर्व ही निर्वाह करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय ठीक है।

सिंह

आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। यदि इसे अपने अंदर बरकरार रखते हैं तो बहुत कुछ प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ आवश्यक बातों का ख्याल रखना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। घर-परिवार में कोई सामाजिक आयोजन हो सकता है। उसमें अधिक खर्च होने का योग है।

कन्या

दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। धन की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी हालांकि कुछ नए माध्यमों से भी धन की प्राप्ति होने का योग है। कार्यक्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला

11 फरवरी का राशिफल आपके लिए औसत रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। खींचतान की स्थिति रहेगी। कारोबारियों को पूर्व में किए गए निवेश से फायदा हो सकता है।

वृश्चिक

अपने कार्य से जुड़े बहुत से विचार आपके मन में आ सकते हैं। धन प्राप्ति के लिहाज से समय बहुत अच्छा है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के मान-सम्मान में वृद्घि होगी। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है।

धनु

प्रेम संबंधों  के लिहाज़ से भी समय अच्छा है।  रिश्तों में अपनापन और प्रेम बना रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। निश्चित आमदनी का एक स्रोत  खुलेंगे। इसके साथ ही खर्च अधिक हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा।

मकर

आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। आकस्मिक रूप से खर्च बढ़ जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में खुद को अच्छी तरह से स्थापित करने के नए मौके मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से भी संबंध अच्छे रहेंगे। इसका आपको काफी लाभ मिल सकता है।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में आपकी वाकपटुता से लोग प्रभावित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग है। राजनीति में सक्रिय लोगों को सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। इससे उनको आगे चलकर लाभ भी होने की संभावना है। कारोबारियों को नए साझेदारों का साथ मिल सकता है।

मीन

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दिशा में की गई मेहनत के नतीजे भी सकारात्मक होंगे। आप हर तरह के जोखिम लेने के लिए खुद को तैयार महसूस करेंगे। इससे कारोबार में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। मित्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

नोट- 11 फरवरी का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- समस्याएं हैं तो समाधान भी है, हमसे करें संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here