11 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

98
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
10 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 11 january : 11 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

11 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- नवमी दिन के 02.21 बजे तक। नक्षत्र- अश्विनी सुबह के 11.10 बजे तक। योग- सिद्ध सुबह के 10.56 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.43 बजे। राहुकाल- दिन के 03.06 से 04.24 बजे तक। अभिजीत- 12.08 से 12.50 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

12 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- पौष। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी शाम के 04.49 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी दिन के 02.00 बजे तक। योग- साध्य सुबह के 11.38 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.44 बजे। राहुकाल- दिन के 12.29 से 01.48 बजे तक। अभिजीत- नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 11 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोलेगा। आज कार्यक्षेत्र में स्थिति कुछ नया मोड़ ले सकती है। इससे आपको लाभ होने का योग है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) नौकरीपेशा लोगों से जल्दबाजी में त्रुटि होने की संभावना है। सतर्क रहें। अन्यथा अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा। धन लाभ परिश्रम पर ही निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें- सिद्धिदात्री प्रदान करती हैं भोग, सिद्धियां व मोक्ष

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज आपको अपेक्षा से कम फल मिलने की आशंका है। आवश्यक कार्य दोपहर से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। बाद में काम लटक सकता है। बाद में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से काम पर फोकस नहीं कर सकेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) समय अच्छा है, हालांकि आर्थिक रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यवसायी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोग आज नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। उसमें सफलता मिलेगी। आज नया निवेश सोच-समझकर ही करें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) सामाजिक क्षेत्र में आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।  मेहनत करने के बाद भी धन की आमद अनिश्चित रहेगी। पारिवारिक खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज आलस्य से बचें। अन्यथा आपकी स्थिति कमजोर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी आप पर हावी हो जाएंगे। पारिवारिक सदस्य आर्थिक या अन्य व्यक्तिगत कारणों से विरोध प्रकट करेंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ेगी। इससे भविष्य के लाभ से हाथ धो बैठेंगे। धन लाभ अवश्य होगा लेकिन असमय होने से उत्साहित अनुभव नहीं करेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 11 जनवरी 2022 का राशिफल अनुकूल है। आज आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से फंसे धन की प्राप्ति हो सकती है। खान-पान में सतर्कता बरतें।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में नई योजना की रूपरेखा बना कर रखें। शीघ्र ही इस पर काम करना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा आज स्थगित रखें। उसमें आशाजनक सफलता नहीं मिलेगी। उल्टे जेब से खर्च करना पड़ेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन कामकाज के लिए शुभ रहेगा। अधिकारी का नरम व्यवहार रहने से काम निकालना आसान होगा। प्रारंभ में व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। बाद में सार्थक परिणाम मिलेंगे।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। आज आप जल्दी से किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। फिर भी पुराने संपर्क और पूर्व में किए गए परोपकार का बदला लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आर्थिक मामले के लिए दिन उपयुक्त है। कार्य व्यवसाय में नई समस्या आने से कुछ समय के लिए परेशानी होगी। हालांकि इसका समाधान शीघ्र हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण आज अच्छा रहेगा।

नोट- 11 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here