11 जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

131
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 11 June : 11 जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शुक्रवार का पंचांग

11 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- प्रतिपदा शाम के 06.30 बजे तक। नक्षत्र- मृगशिरा दिन के 02.31 बजे तक। योग- शूल सुबह के 08.39 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- दिन के 10.36 से 12.21 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.53 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शनिवार का पंचांग

12 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- शुक्ल। तिथि- द्वितीया रात के 08.17 बजे तक। नक्षत्र- आर्द्रा शाम के 04.58 बजे तक। योग- गंड सुबह के 09.14 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.19 बजे। राहुकाल- सुबह के 08.58 से 10.36 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.53 बजे से 12.49 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 जून का राशिफल

पढ़ें 11 जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आकस्मिक खर्च का योग है। कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी प्रियजन से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सतर्कता बरतें। धोखा हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ से खिन्नता रहेगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को फिलहाल सफलता के आसार कम हैं। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) भविष्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। नए काम करने का मन बनेगा। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। कारोबारियों को फायदे का योग है। विस्तार देने के लिए भी सही समय है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) जोखिम वाले कार्य आज टाल दें। काम में लापरवाही नहीं करें। नुकसान होने का खतरा है। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी नहीं करें। नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों का कामकाज अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इससे पुराने लंबित मामले पूरे कर सकेंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 11 जून का राशिफल अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। निवेश खासकर शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में लाभ होगा। घर-बाहर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज सतर्कता बरतने का दिन है। दूसरों की जिम्मेदारी लेने वाले कार्य को टालें। निवेश करने में भी थोड़ा रुक जाएं। अभी नुकसान हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जोखिम है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आवश्यक कार्य लटकने से मन खिन्न रह सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति का योग है। कामकाज से संबंधित यात्रा लाभदायक रहेगी। नए काम मिलेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। इससे संबंधित भविष्य की योजना को अंतिम रूप देंगे। नौकरीपेशा लोग नए कार्य कर पाएंगे। दिन सुखद रहेगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) मित्रों के सहयोग से लंबे समय से सटके कार्य की बाधा दूर होगी। रोजगार की तलाश करने वाले के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा पूर्ण हो सकती है।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन आपका है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। घर-बाहर सभी ओर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा। सहज संबंध बनेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज रूटीन कार्यों में भी आप उलझेंगे। इससे कार्य में विलंब होगा। दिन भर तनाव और चिंता में रह सकते हैं दिन भागदौड़ में बीत सकता है।। पुराना रोग पुनः उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

नोट- 11 जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो जौ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- महामृत्युंजय मंत्र से मिलती है सभी कष्टों से मुक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here