11 मार्च का राशिफल और दो दिन का पंचांग

125
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
25 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 11 march : 11 मार्च का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

11 मार्च का पंचांग

11 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी दोपहर के 02.39 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा रात के 09.45 बजे तक। योग- शिव सुबह के 09.25 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.27 बजे। राहुकाल- दिन के 02.00 से 03.29 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.08 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

12 मार्च का पंचांग

12 मार्च। विक्रम संवत- 2077। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- फाल्गुन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी दोपहर के 03.02 बजे तक। नक्षत्र- शतभिषा रात के 10.51 बजे तक। योग- सिद्ध दिन के 08.30 बजे तक। दिशा शूल- दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.34 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.28 बजे। राहुकाल- दिन के 11.02 से 12.31 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- दिन के 12.07 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 मार्च का राशिफल

पढ़ें 11 मार्च का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? किस राशि वाले की होगी बल्ले-बल्ले? कौन करेगा संघर्ष? क्या कहते हैं आपके सितारे? किसके साथ होगा उसका भाग्य और किसे करना होगा अभी इंतजार? साथ में अपने घर, परिवार, कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य के बारे में जानें।

मेष

पिछले कुछ समय की तुलना में दिन बेहतर रहेगा। इसको अच्छा बनाने के लिए खुद में कुछ बदलाव करना होगा। स्वभाव में नरमी और जिद को छोड़ना पड़ेगा। तभी भरपूर फायद उठा पाएंगे। स्वास्थ्य आज ठीक-ठाक रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्तता के बाद भी थकान महसूस नहीं करेंगे।

वृष

दिन के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सीने से निचले हिस्से में गड़बड़ी महसूस हो सकती है। इस वजह से मानसिक तनाव बनेगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। यदि दवा लेने की जरूरत हो तो सावधानी बरतें। अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। आय की तुलना में व्यय बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- हर समस्या का है समाधान, हमसे करें संपर्क

मिथुन

आज जो भी कार्य करेंगे, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने देने से बचें। आर्थिक विषयों की परवाह आप आज भी कम ही करेंगे। दिन के आरंभिक भाग में अध्यात्म और परोपकार में रुचि रहेगी। साथ ही मन में उलझन भी बनी रहेगी। इससे अध्यात्म पर भी  ठीक से ध्यान नहीं दे सकेंगे।

कर्क

जीवनसाथी के साथ समस्याओं को साझा करें। उनकी मदद से आप समाधान ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। पुरानी समस्या से भी छुटकारा मिलने का योग है। दोपहर से पहले किसी आवश्यक कार्य के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि अड़चन आने से सफलता देर से मिल पाएगी।

सिंह

परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आय की तुलना में खर्च अधिक होने से मन थोड़ा व्याकुल हो सकता है। दोपहर के बाद स्थिति सुधरने लगेगी। मन में हल्कापन अनुभव करेंगे। विपरीत परिस्थिति में भी मनोरंजन के अवसर तलाश लेंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक के बाद आवश्यक कार्यों में एकमत हो जाएंगे।

कन्या

11 मार्च का राशिफल आपके लिए अनुकूल है। जो भी कार्य में हाथ में लेंगे उसे सफलतापूर्वक समाप्त कर लेंगे।  कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पूर्व में किए गए निवेश का बड़ा फायदा होने के योग हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का कार्य आसानी से चलता रहेगा।

तुला

आपका स्वभाव ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। पल-पल मूड बदलता रह सकता है। इससे कभी आप प्रसन्न महसूस करेंगे तो कभी उदास। मन में भरी पुरानी बातें आज एकदम से बाहर आने पर सामने वाले को परेशानी होगी। हालांकि मन का बोझ हल्का होने से कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

वृश्चिक

पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। इससे आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यर्थ के विचारों में फंसने से बचें। दोपहर के बाद स्वभाव और किस्मत में एकदम से परिवर्तन आएगा। जो लोग आपके विरोध में थे उन्हें गलती का अहसास होगा।

धनु

धर्म-कर्म व पूजा पाठ में आपका मन ज्यादा लगेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार काफी संतुलित रहेगा। विरोधियों से निश्चित दूरी बनाकर रखें। अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। दिन अच्छा व सफलता भरा रहेगा। किसी भी तरह का कार्य आसानी से निपट जाएगा।

मकर

अपनी लापरवाही के कारण आप अपना बड़ा नुकसान कर सकते हैं। साथ ही मुश्किल में भी फंस सकते हैं। सहकर्मियो का सहयोग भी अन्य दिनों की तुलना में कम ही मिलेगा। दिन की शुरुआत में पेट संबंधित समस्या परेशान करेगी। पूर्व में बरती लापरवाही के कारण आज दोपहर तक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

कुंभ

नया कार्य शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए समय ठीक है। शारीरिक तौर पर आप तरोताजा महसूस करेंगे। हालांकि मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। आप मन ही मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। लेकिन अन्य लोगों के लिए अच्छे मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। पेट संबंधी छोटी-मोटी समस्या को छोड़ स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बहुत अधिक होगा। इस वजह से आप से छोटी-मोटी चूक हो सकती है। उचित होगा कि आज अतिरिक्त सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ बातचीत की कमी आपको परेशान कर सकती है। अपने मन की भावनाएं उनसे स्पष्ट करें। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आय के स्रोत सीमित रहेंगे।

नोट- 11 मार्च का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें – आत्मरक्षा व शत्रुनाश में प्रत्यंगिरा मालामंत्र का जवाब नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here