11 अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

83
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग
16 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 11 October : 11 अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

11 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 11.50 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा दिन के 12.56 बजे तक। योग- सौभाग्य दिन के 11.50 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.19 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- सुबह के 07.46 से 09.14 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.31 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

12 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 09.47 बजे तक। नक्षत्र- मूल दिन के 11.27 बजे तक। योग- शोभन सुबह के 08.51 बजे तक। उसके बाद अतिगंड पूरा दिन पूरी रात अगले दिन सुबह 06.10 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.20 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.55 बजे। राहुकाल- दिन के 03.01 से 04.28 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.44 से 12.30 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

11 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें 11 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर लें। अन्यथा देरी से कदम उठाने के कारण अंतिम समय में सफलता आपके हाथ से छिटक सकती है।  कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सचेत रहें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं पर बजट से अधिक खर्च हो सकता है। आज निवेश का फैसला लेते समय विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बाद भी अपेक्षा के अनुरूप फल नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पंच तत्व का शरीर में संतुलन कर जीवन बनाएं सुखी

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आज का दिन सतर्क रहने का है। विशेष रूप से यात्रा और बिजली के उपकरणों के प्रयोग के दौरान अत्यंत सावधानी बरतें। इसमें आकस्मिक दुर्घटना का खतरा है। आज आपका आकस्मिक खर्च भी बढ़ेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहने का योग है। विशेष रूप से महिलाएं इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगी। इस क्रम में वे थोड़ी मनमानी भी कर सकती है। व्यवसायियों को खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) 11 अक्टूबर 2021 का राशिफल मिला-जुला फल वाला है। घर-बाहर थोड़ी खींचतान की स्थिति बनेगी लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में होगा। जीवनसाथी से ताने भी सुनने पड़ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) यदि अपने मन पर नियंत्रण रख सके तो दिन सफलता दिलाने वाला है। आपको आज अवसर मिलेंगे लेकिन मन भटकने का खतरा है। इस चक्कर में अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज प्रारंभ में स्थिति थोड़ी अनियंत्रित सी होगी लेकिन आपके परिश्रम और कौशल से वह सुधरने लगेगी। जोखिम वाले कार्य करने पर शीघ्र लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन आपके लिए सामान्य शुभ दायक है। महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय दूसरों के प्रभाव में नहीं आएं। अपने विवेक से निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में होगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) काफी समय से फंसा हुआ पैसा मिलने से व्यवसायी राहत की सांस लेंगे। सत्ता पक्ष से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। भविष्य में लाभ देने वाली योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज आपका मन बेचैन रहेगा। इसका असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं। कोई बड़ी उलझन सामने आ सकती है। इसमें जीवनसाथी की सलाह प्रभावी रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अपने परिश्रम एवं अनुभव से अपनी वर्तमान स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। आज धार्मिक व सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर में किसी प्रियजन के आने से खुशी का माहौल बनेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नई संपत्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिलेगा।

नोट- 11 अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here