बारह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

90
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें
7 मई 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें

rashifal and panchang of 12 April : बारह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग पढ़ें। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

11 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- दशमी अगले दिन तड़के 04.30 बजे तक। नक्षत्र- पुष्य प्रातः 06.51 बजे तक। योग- धृति दिन के 12.19 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.00 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.44 बजे। राहुकाल- प्रातः के 07.36 से 09.11 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.57 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

12 अप्रैल। विक्रम संवत- 2079। शक संवत- 1943। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- एकादशी अगले दिन प्रातः के 05.02 बजे तक। नक्षत्र- अश्लेषा प्रातः 08.35 बजे तक। योग- शूल दिन के 12.04 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.59 बजे। सूर्यास्त- सायं 06.45 बजे। राहुकाल- दिन के 03.34 से संध्या के 05.09 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11.57 से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

सात अप्रैल 2022 का राशिफल पढ़िए

जानें बारह अप्रैल 2022 राशिफल जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज आपके अंदर का समर्पण आपको हर तरह की लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। किसी जरुरी मसले पर परिवार में चर्चा हो सकती है। किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पहले हर तरह के पहलुओं पर सोच-विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपकी सराहना होगी।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) कोई पुराना किया गया निवेश लाभदायक होगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कोई अनुभवी व्यक्ति कारोबार के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नविवाहित जोड़ों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिलने से खुशी में इजाफा होगी। छात्रों को किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कोई बड़ा फैसला अभी के लिए टाल दें। कारोबारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के कुछ जरुरी कार्य अटक सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की मदद से वह निपट जायेंगे। अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। खुद के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा जिससे मानसिक शान्ति का अनुभव होगा। आपको शाम के समय किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। जोड़-तोड़-करने के बाद भी आप कुछ नया नहीं सोच पाएंगे। मित्रों के साथ सम्बन्ध मज़बूत होंगे। उनसे अपने काम में मदद मिलेगी। नौकरीपेश लोग जल्दबाजी करने से बचें। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय पर आज लम्बी बातचीत होगी। दाम्पत्य जीवन में आज खुशियां आएंगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज आप परिवारवालों के साथ गहने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी काम को शुरू करने से पहले पिता का आशीर्वाद लें, फायदा जरूर होगा। किसी प्रभावी व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। किसी भी तरह की चुनौती के लिए आप पूरी तरह से तैयार होंगे। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपका कोई बड़ा काम माता-पिता की मदद से पूरा होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बना रहेगा। आय के साधन मजबूत होंगे। पूर्व में की गयी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) बारह अप्रैल 2022 राशिफल। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से काम समय पर पूरा हो जायेगा। कारोबारियों के हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी योजना पर काम शुरू किया है, तो उसके परिणाम आपके आशानुरूप हो सकते हैं ।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग जरुरी मुद्दों पर माता-पिता की सलाह अवश्य लें। धार्मिक कार्यो में भाग लेने का मौका मिल सकता है साथ ही सामाजिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी। शादीशुदा जोड़ों लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से मन की बात करके अच्छा लगेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न हो सकते हैं। दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। लेकिन ध्यान रहे आज आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज मन खिन्न रह सकता है। करीबियों के साथ अनबन हो सकती है इससे बचकर रहें । परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा, संतान के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं । छात्र वर्ग अपने करियर की आगे की रूप-रेखा बना सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद से कार्य समय पर पूरे होंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं। आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नज़दीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। लम्बे समय बाद किसी करीबी से मुलाकात होगी। फंसे हुए पैसे वापस मिलेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) उचित दिशा में मेहनत करेंंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कारोबारियों के मन में नए विचार आ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। बाहर की तली-भुनी चीज़ें खाने से बचें। छात्रों का पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भाग लेने का मिल सकता है । इससे आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके रिश्तें मज़बूत होंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

नोट- बारह अप्रैल 2022 राशिफल में आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर या गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- छोटी सिद्धियों में शाबर मंत्र लाजवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here